देहरादून। वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर नर्सिंग एकता मंच के बैनर तले चल रहा नर्सिंग बेरोजगारों का धरना रविवार को लगातार 24वें दिन भी शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहा। लंबे समय से आंदोलनरत नर्सिंग बेरोजगारों का कहना है कि सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस निर्णय सामने नहीं आया है।
धरने पर बैठे नर्सिंग बेरोजगारों ने बताया कि वे लगातार अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार की तरफ से केवल आश्वासन ही दिए जा रहे हैं। अब तक कोई भी सरकारी प्रतिनिधि धरना स्थल पर आकर उनकी समस्याओं को सुनने नहीं पहुंचा है।
नर्सिंग एकता मंच के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक वर्षवार भर्ती को लेकर स्पष्ट और ठोस नीति नहीं बनाई जाती, तब तक धरना जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से संचालित किया जा रहा है।
धरना स्थल पर नवल पुंडीर, विकाश पुंडीर, अनिल रमोला, प्रवेश रावत, लीला चौहान, मुकेश रमोला, भास्कर, अखिलेश, नंदिनी किशोर, पपेंद्र सहित बड़ी संख्या में नर्सिंग बेरोजगार मौजूद रहे।
नर्सिंग एकता मंच ने नगर निगम की भूमिका पर भी चिंता जताई। मंच का कहना है कि धरना स्थल पर न तो पीने के पानी की समुचित व्यवस्था की गई है और न ही अलाव की व्यवस्था की गई है। बढ़ती ठंड के कारण रात्रि में धरना दे रहे कई लोग बीमार पड़ रहे हैं, जिससे आंदोलनकारियों की कठिनाइयाँ बढ़ती जा रही हैं।
मंच ने प्रशासन से मांग की है कि धरना स्थल पर मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था के साथ-साथ नर्सिंग बेरोजगारों की मांगों पर शीघ्र ठोस निर्णय लिया जाए।
नर्सिंग बेरोजगारों का धरना लगातार 24वें दिन भी जारी
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page

Recent Comments