ऋषिकेश बाईपास परियोजना नरेंद्रनगर से होकर गुजरेगी, विकास को मिलेगी नई गति: मंत्री सुबोध उनियाल

देहरादून। ऋषिकेश और आसपास के क्षेत्रों में बढ़ती यातायात जाम की समस्या को स्थायी रूप से हल करने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग-58 पर प्रस्तावित तीनपानी-योगनगरी-खारास्रोत बाईपास मार्ग की समीक्षा कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने मंगलवार को देहरादून में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ की। बैठक में हर्बल पार्क और मुनि की रेती जैसे पर्यावरणीय रूप से संवेदनशील क्षेत्रों पर गहन चर्चा हुई।

मंत्री उनियाल के निर्देश पर बाईपास के डिजाइन में जरूरी बदलाव करने पर सहमति बनी, ताकि पर्यावरण संतुलन और स्थानीय लोगों की भावनाओं पर कोई बुरा असर न पड़े। उन्होंने बताया कि यह महत्वपूर्ण परियोजना टिहरी जिले के नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र से गुजरेगी। परियोजना पूरी होने से न केवल ट्रैफिक सुगम होगा, बल्कि क्षेत्रीय विकास को भी नई रफ्तार मिलेगी।

उनियाल ने जोर देकर कहा कि उत्तराखंड सरकार विकास परियोजनाओं को पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय हितों के साथ जोड़कर आगे बढ़ाने के लिए कटिबद्ध है। जनसुविधा, प्रकृति की रक्षा और संतुलित विकास राज्य की शीर्ष प्राथमिकताएं हैं।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments