विगत ढाई वर्षों से अनुपस्थित पुलिसकर्मी को एसएसपी देहरादून ने बर्खास्त किया

देहरादून।पुलिस लाइन देहरादून में तैनात कांस्टेबल अनिल सिंह को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून ने विभागीय जांच के बाद पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया।

कांस्टेबल अनिल सिंह को 16 अप्रैल 2023 को शांति एवं कानून व्यवस्था की ड्यूटी पर जनपद चमोली भेजा गया था। उन्होंने ड्यूटी जॉइन नहीं की और 65 दिनों तक अनधिकृत अनुपस्थिति के बाद 20 जून 2023 को देहरादून लौटे। इसके बाद 1 सितंबर 2023 को पुलिस लाइन की प्रात:कालीन गणना से गायब हो गए और आज तक वापस नहीं लौटे।

क्षेत्राधिकारी लाइन द्वारा जांच कराई गई, जिसमें आरोपी ने विभागीय कार्यवाही में सहयोग नहीं किया। जांच रिपोर्ट एसएसपी के समक्ष प्रस्तुत की गई। सम्यक विचार-विमर्श के बाद आज 5 फरवरी 2026 को एसएसपी देहरादून ने उन्हें सेवा से बर्खास्त करने का निर्णय लिया।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments