क्रिसमस पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने मैदान में उतरे एसएसपी देहरादून

देहरादून । क्रिसमस-डे के अवसर पर शहर में शांति, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून ने स्वयं मैदान संभालते हुए विभिन्न थाना क्षेत्रों और ड्यूटी प्वाइंटों का औचक निरीक्षण किया।

एसएसपी ने निरीक्षण के दौरान मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा उन्हें सतर्क दृष्टि रखते हुए अपनी ड्यूटी को पूर्ण जिम्मेदारी से निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि क्रिसमस, विंटर कार्निवल और आगामी न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान पुलिस बल को लगातार गश्त और चेकिंग के माध्यम से जनता की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में बड़ी संख्या में पर्यटकों के आगमन को देखते हुए सभी प्रमुख स्थलों और यातायात-संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सभी पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में ड्यूटी प्वाइंटों पर उपस्थित रहकर ड्यूटियों का संचालन कर रहे हैं और लगातार कर्मचारियों को ब्रीफ कर आवश्यक निर्देश दे रहे हैं।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने अधीनस्थ अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शांति व्यवस्था भंग करने, हुड़दंग मचाने या यातायात बाधित करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments