STF को सौंपी गई निलंबित SI की गोपनीय ACR के सोशल मीडिया लीक की जांच

देहरादून।  उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने निलंबित उपनिरीक्षक कुन्दन सिंह रौतेला की जनपद बागेश्वर में तैनाती की वार्षिक गोपनीय आख्या (ACR) के सोशल मीडिया पर अनधिकृत प्रसारण की घटना की गहन जांच के लिए एसएसपी एसटीएफ को निर्देश जारी किए हैं। डीजीपी दीपम सेठ के आदेश पर विशेष जांच दल (STF) इस संवेदनशील मामले की तकनीकी जांच करेगा।

ACR एक गोपनीय डिजिटल दस्तावेज है, जिसे केवल सुरक्षित आईटी प्रणाली के माध्यम से अधिकृत अधिकारी ही एक्सेस कर सकते हैं। किसी बाहरी व्यक्ति द्वारा इसका सीधा पहुंच संभव नहीं होने से अनधिकृत डेटा एक्सेस और साइबर साक्ष्यों की पड़ताल जरूरी हो गई है। इसी कड़ी में जांच एसटीएफ को सौंपी गई है।

ज्ञातव्य है कि प्रतिकूल ACR टिप्पणियों के बावजूद रौतेला को थानाध्यक्ष पद पर तैनाती के मामले में पहले से जांच चल रही है। एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के अनुपालन में सभी तथ्यों और तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जांच की जाएगी। एसटीएफ कुमाऊं इकाई ने जांच शुरू कर दी है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments