छात्रसंघ अध्यक्ष ने निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ ज्ञापन सौंपा

देहरादून, 28 मार्च 2025(आरएनएस ) डीएवी पीजी कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल के नेतृत्व में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने आज जिलाधिकारी कार्यालय में निजी स्कूलों की फीस वृद्धि और अन्य अनियमितताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें निजी स्कूलों की मनमानी पर जल्द से जल्द कार्यवाही की मांग की गई।

सिद्धार्थ अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि यदि प्रशासन द्वारा इस मुद्दे पर त्वरित कार्यवाही नहीं की गई, तो छात्रसंघ अभिभावकों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा.

इस प्रदर्शन में एनएसयूआई जिलाध्यक्ष हिमांशु रावत, सौरभ सेमवाल, स्वयं रावत, नितिन नेगी, आकाश अवस्थी, मंथन भाटिया और मधुरम शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ज्ञापन यँहा देखें

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments