एसपी उत्तरकाशी ने गंगोत्री राजमार्ग का निरीक्षण कर सैलानियों की सुरक्षा हेतु दिये निर्देश

उत्तरकाशी। बर्फबारी से उत्तरकाशी के ऊंचाई वाले पर्यटक स्थलों—खरसाली, जानकीचट्टी, मोरी, सांकरी, हरकीदून, राडीटॉप, चौरंगी, सुक्कीटॉप व हर्षिल घाटी—में बर्फ की चादर बिछी हुई है। भारी संख्या में सैलानी इन स्थानों पर बर्फवारी का आनंद लेने पहुंच रहे हैं।

सैलानियों की सुरक्षा व यातायात सुचारु रखने को पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय ने 28 जनवरी 2026 को उत्तरकाशी से हर्षिल तक गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस व अन्य एजेंसियों के अधिकारियों-कर्मियों को सैलानियों की सुविधा व सुरक्षा के लिए आवश्यक निर्देश दिये गये।

हर्षिल घाटी में बर्फबारी का लुत्फ उठाने वाले पर्यटकों हेतु सभी एजेंसियों को बेहतर समन्वय बनाकर काम करने, अवरुद्ध मार्गों से बर्फ हटाने, चेन का छिड़काव व अन्य सुरक्षा उपाय करने के आदेश दिये। मार्गों को तत्काल सुचारु रखने पर जोर दिया गया।

रूट पर तैनात पुलिसकर्मियों को पर्यटकों की हरसंभव सहायता, यातायात व्यवस्था सुगम बनाने व मौसम खराब होने पर उन्हें सुरक्षित स्थान पर रोकने के निर्देश दिये गये। जरूरत पर अलाव की व्यवस्था करने को कहा गया। संवेदनशील मोड़ों व दुर्घटना प्रवण स्पॉट्स पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने व साइन बोर्ड दुरुस्त रखने के आदेश भी जारी किये।

एसपी महोदया ने पर्यटकों से फीडबैक लेते हुए वाहन धीमी गति से चलाने, अतिरिक्त स्टेपनी-टूलकिट व गर्म कपड़े साथ रखने की अपील की। उन्होंने बताया कि बर्फीले सीजन में सभी पर्यटक स्थलों पर पुलिस जवान तैनात हैं। कृपया पुलिस-प्रशासन के निर्देशों का पालन करें व सहायता हेतु नजदीकी पुलिसकर्मी या 112 पर संपर्क करें।

इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार, प्रभारी निरीक्षक मनेरी प्रदीप तोमर, प्रभारी चौकी भटवाड़ी निखिल देव चौधरी, उपनिरीक्षक यातायात लक्ष्मण सिंह चुफाल, अ0उ0नि0 सुनील तोमर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments