एसपी उत्तरकाशी द्वारा की गयी अभियान ऑपरेशन स्माईल की समीक्षा।

गुमशुदाओं की तलाशी के साथ मानव तस्करी तथा महिला एवं बाल अपराधों के प्रति जागरुकता बढाने के दिये निर्देश

पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड देहरादून के निदेशों के क्रम मे गुमशुदा बच्चों, महिलाओं व पुरुषों की तलाश हेतु उत्तरकाशी पुलिस द्वारा 1 जनवरी 2026 से 2 माह का “ऑपरेशन स्माईल” अभियान चलाया जा रहा है।

उत्तरकाशी। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी  कमलेश उपाध्याय द्वारा आज 30.01.2026 को पुलिस कार्यालय उत्तरकाशी में ऑपरेशन स्माईल अभियान की समीक्षा करते हुये बाते एक माह के दौरान उत्तरकाशी पुलिस की ऑपरेशन स्माईल की टीम द्वारा किये गये कार्यो की प्रोग्रेस को चैक किया गया। उनके द्वारा टीम को गुमशुदाओं की तलाशी के साथ मानव तस्करी तथा महिला एवं बाल अपराधों के प्रति जागरुकता बढाने के दिये निर्देश। सीमावर्ती जनपदों तथा जरुरत पडने पर गैर प्रान्तो मे भी गुमशुदओं की तलाश करने हेतु बताया गया। वर्ष 2019 से गुमशुदा हुये महिला, पुरुष व बच्चों की तलाशी हेतु ऑपरेशन स्माईल अभियान के अन्तर्गत पुलिस टीम द्वारा 1 महिला को सकुशल बरामद किया गया है शेष गुमशुदाओं की तलाशी हेतु लगातार प्रयास किये जा रहें है। इसके अतिरिक्त ऑपरेशन स्माईल अभियान के अन्तर्गत पुलिस द्वारा माघ मेले के दौरान परिजनों से बिछुडे 4 बच्चों को भी सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया है।

उक्त समीक्षा मीटिंग के दौरान ऑपरेशन स्माईल अभियान के नोडल अधिकारी पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार, वाचक पुलिस अधीक्षक कोमल रावत, अ0उ0नि0 पवन बडोनी, अ0उ0नि0 माया असवाल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्म0गण मौजूद रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments