देहरादून। राजपुर थाना क्षेत्र के दून विहार इलाके में किराए पर रह रहे पंकज मिश्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। परिजनों की शिकायत पर अब यह मामला हत्या में तब्दील हो गया है।
पुलिस के अनुसार, 16 दिसंबर की सुबह कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली थी कि दून विहार स्थित एक मकान में किराए पर रह रहे व्यक्ति पंकज मिश्रा अचेत अवस्था में पड़े हैं। पुलिस मौके पर पहुंची और मिश्रा को एम्बुलेंस से दून अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक के भाई अरविंद मिश्रा, जो लखनऊ में रहते हैं, ने देहरादून पहुंचकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को प्रार्थना पत्र दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि 15 दिसंबर को कुछ लोगों ने उनके भाई के घर में घुसकर गाली-गलौच, मोबाइल फोन छीनने और जान से मारने की नीयत से मारपीट की थी, जिस वजह से पंकज मिश्रा की मृत्यु हुई।
एसएसपी देहरादून ने तत्काल थाना राजपुर को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। जिस पर मु.अ.सं. 234/25 के तहत धारा 103, 304, 333, 352 बीएनएस में अमित सहगल और अन्य के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया।
मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम दोबारा करवाने की मांग की, जिसके बाद डॉक्टरों के पैनल द्वारा पुनः पोस्टमार्टम कराया गया।
विवेचना के दौरान मृतक की पत्नी, मकान मालिक और गवाहों के बयान दर्ज किए गए। फील्ड यूनिट ने घटनास्थल से भौतिक साक्ष्य एकत्र किए। इन साक्ष्यों के आधार पर विवेचक ने बुधवार को मुख्य आरोपी अमित सहगल (51 वर्ष), निवासी विजयपुर गोपीवाला, थाना कैंट, देहरादून और उसके साथी पार्थोशील (45 वर्ष), निवासी गोरेगांव ईस्ट, मुंबई को गिरफ्तार किया।
एसएसपी देहरादून के अनुसार, मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच के लिए साइबर सेल, एसओजी और फोरेंसिक टीम को भी

Recent Comments