सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में शान से लहराया तिरंगा, महानिदेशक बंशी धर तिवारी ने दिलाई कर्तव्यनिष्ठा की सीख

देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग के महानिदेशक बंशी धर तिवारी ने विभागीय परिसर में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने का आह्वान किया।

महानिदेशक तिवारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान का स्मरण कराता है। उन्होंने कहा कि आजादी के अमर सेनानियों के सपनों के भारत के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है। विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग सरकार की नीतियों, योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को आम जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में विभागीय कार्यों में निष्पक्षता, पारदर्शिता और जिम्मेदारी का विशेष महत्व है।

ध्वजारोहण कार्यक्रम में अपर निदेशक आशीष त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक के.एस. चौहान, उपनिदेशक मनोज श्रीवास्तव,रवि बिजारनीया, श्रीमती अर्चना सहित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments