उत्तराखण्ड कांग्रेस ने विधानसभावार प्रभारियों की बड़ी टीम उतारी

11,733 बूथों पर संगठन सशक्त करने की तैयारी तेज

देहरादून, 11 दिसम्बर। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की संस्तुति पर प्रदेशभर में होने वाले कार्यक्रमों के सफल आयोजन और संगठनात्मक गतिविधियों के सुचारू संचालन के लिए विधानसभा स्तर पर वरिष्ठ नेताओं को प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राजेन्द्र सिंह भण्डारी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए सभी विधानसभाओं में अनुभवी नेताओं की तैनाती कर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है।

गढ़वाल मंडल की विधानसभाओं में नियुक्ति
पुरोला विधानसभा में विजयपाल रावत और जोत सिंह रावत को प्रभारी बनाया गया है, जबकि यमुनोत्री में कनकपाल परमार, दीवान सिंह असवाल और अनुज रावत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। गंगोत्री में शांति प्रसाद भट्ट, श्रीमती सरोज शाह और महावीर रावत, बद्रीनाथ में चन्द्रशेखर पल्लव और दिनेश रावत, थराली में हरीश चौहान, गुलाब सिंह बिष्ट और कमल रावत, कर्णप्रयाग में ईश्वर सिंह बिष्ट और संदीप कुमार पटवाल को दायित्व दिया गया है।
केदारनाथ में प्रकाश रावत और अंकुर रौथाण, रुद्रप्रयाग में अजय किशोर भंडारी और राकेश सिंह बिष्ट, घनसाली में देवेन्द्र नौडियाल मोनू, गंभीर सिंह जयाडा और कृष्ण स्वरूप बडोनी, देवप्रयाग में विरेन्द्र सिंह कंडारी, राकेश गुसाईं और विरेन्द्र बुटोला, नरेंद्रनगर में श्याम लाल आर्य और विरेन्द्र राणा, प्रतापनगर में शक्ति प्रसाद जोशी और श्रीमती मुन्नी बिष्ट, टिहरी में नरेन्द्र सिंह राणा और भरत सिंह बुटोला को विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया गया है।

देहरादून जनपद व टिहरी–देहरादून क्षेत्र
धनोल्टी में कुल्दीप पंवार, अमित गुप्ता और जबर सिंह पंवार को जिम्मेदारी मिली है। विकासनगर में सलीम और सुरेन्द्र सिंह सोनू, सहसपुर में जीतेन्द्र रावत, गौतम डोगरा और संजय कुमार, धर्मपुर में विजय प्रताप मल, जगदीश धीमान और अखिलेश उनियाल, रायपुर में नीनू सहगल, राजकुमार जयसवाल और जितेन्द्र बिष्ट, राजपुर रोड में विपुल नौटियाल, दिनेश कौशल और डिम्पल सिंह, देहरादून कैंट में याकूब सिद्धिकी, ललित भद्री और नवनीत कुकरेती तथा मसूरी में अमेन्द्र बिष्ट और यशपाल चौहान को प्रभार सौंपा गया है।
डोईवाला में धीरज नौटियाल बॉबी, डॉ. के.एस. राणा और सोहन लाल रतूड़ी, ऋषिकेश में राजेन्द्र सिंह राणा, मनोज नौटियाल और संदीप चमोली को विधानसभा प्रभारी बनाया गया है, जो स्थानीय संगठन और बूथ नेटवर्क को मजबूत करेंगे।

हरिद्वार जनपद की विधानसभाएं
हरिद्वार में महेश प्रताप राणा और वरुण वालियान, भेल रानीपुर में अनिल कुमार भास्कर, अजमोद कुमार चौहान और रवीश भटीजा, ज्वालापुर में सचिन चौधरी और हिमांशु बहुगुणा, भगवानपुर में विकास त्यागी और मुल्कीराज सैनी, झबरेड़ा में संजीव प्रधान, प्रधुम्न अग्रवाल और पंकज सोलंकी, पिरानकलियर में नासिर परवेज और वीरेंद्र सिंह, रूड़की में तेलु राम प्रधान, जतिन हांडा और रूप चौधरी, खानपुर में आशीष सैनी, चौधरी अरुण कुमार और सुधीर सांडिल्य को जिम्मेदारी दी गई है।
मैंगलौर में जितेन्द्र सैनी और मीर हसन जोरासी, लक्सर में डॉ. रणवीर नागर, अरविंद प्रधान और परवेज अहमद, हरिद्वार ग्रामीण में गुलशन अंसारी, संजय सैनी और अरुण चौधरी को प्रभारी बनाया गया है, जो बूथ स्तर पर संगठन विस्तार की रणनीति पर काम करेंगे।

पौड़ी, कुमाऊं व पर्वतीय क्षेत्रों में मजबूत टीम
यमकेश्वर में साबर सिंह नेगी और सुदर्शन सिंह भंडारी, पौड़ी में पंकज पोखरियाल, बलवीर सिंह रावत और कविन्द्र इष्टवाल, श्रीनगर में सुरेन्द्र सिंह रावत और नितिन बिष्ट, चौबट्टाखाल में संजय डबराल और अमित राज, लैंसडौन में अर्जुन गहरवार, सुनील सेमवाल और राकेश शर्मा तथा कोटद्वार में धीरेंद्र बिष्ट और विक्रांत खंतवाल को दायित्व सौंपा गया है।
धारचूला में गिरीश चुफाल और बंशीधर भट्ट, डीडीहाट में राहुल राकाया, प्रेमा कोटियाल और हेम पंत, पिथौरागढ़ में महेश डसीला और मनोज टम्टा, गंगोलीहाट में मनोज ओझा और अनिल महरा, कपकोट में विनोद कुमार पाठक और ललित बिष्ट, बागेश्वर में गोविंद सिंह बिष्ट और नरेंद्र कोरंगा, द्वाराहाट में कमल रावत और महेंद्र कालाकोटी, सल्ट में दीपक चुनौतिया और त्रिलोक सिंह, रानीखेत में नवीन कठायत और विरेन्द्र सिंह बिष्ट को नियुक्त किया गया है।

अल्मोड़ा, नैनीताल–ऊधमसिंह नगर की जिम्मेदारी
सोमेश्वर में आनंद सिंह बिष्ट, नारायण दत्त पाण्डेय और जमन सिंह बिष्ट, अल्मोड़ा में देवेन्द्र सिंह बिष्ट और गोपाल सिंह बिष्ट, जगेश्वर में दीप डांगी और श्याम सिंह दोसाद, लोहाघाट में पप्पू खर्कवाल और श्रीमती बिमला सजवाण, चंपावत में नवीन मुरारी और हरीश सिंह बोरा को प्रभार मिला है।
लालकुंआ में दीप सती, संजय किरोला और डॉ. केदार पलेड़िया, भीमताल में भुवन तिवारी और सुहेल सिद्धिकी, नैनीताल में शंकर शंकर जोशी, इंद्रपाल आर्य और खजान पाण्डेय, हल्द्वानी में हेमन्त पाठक और गोविंद सिंह बिष्ट, कालाढूंगी में राजेन्द्र खानवाल, उमेश कबडवाल और पुष्कर दुर्गपाल, रामनगर में सचिन नेगी और वरुण कपूर, जसपुर में शरीफ अंसारी और शैलेन्द्र गहलोत, काशीपुर में पंडित रामदेव शर्मा, मोहम्मद अकरम और जाकिर हुसैन, बाजपुर में संदीप सहगल और विजय मिठ्ठी, गदरपुर में परिमल राय हरिदेव हैरी, रुद्रपुर में शैलेन्द्र शर्मा, नारायण हल्दार और मनोज खुल्बे, किच्छा में हसनैन मलिक और शीशपाल यादव, सितारगंज में विजेन्द्र मोमी और प्रकाश सिंह, नानकमत्ता में सत्यपाल सिंह, मंजीत सिंह और जीतेन्द्र सरस्वती, खटीमा में नरेंद्र आर्य और रमेश रौतेला को विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया गया है।

बूथ स्तर तक संगठन विस्तार, 11,733 बूथों पर बीएलए नियुक्त होंगे
प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र सिंह भण्डारी ने कहा कि सभी विधानसभा प्रभारी राज्य में कांग्रेस संगठन की मजबूती के लिए बूथ कमेटियों का गठन करेंगे और निर्वाचन आयोग द्वारा प्रस्तावित एसआईआर प्रक्रिया के तहत बीएलए बनाए जाने की प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग देंगे। उन्होंने बताया कि प्रभारियों को 2027 के चुनाव के मद्देनज़र ग्राम कांग्रेस, बाजार कांग्रेस, वार्ड कांग्रेस, मोहल्ला कांग्रेस और न्याय पंचायत कांग्रेस कमेटियों के गठन के निर्देश भी दिए गए हैं तथा आगामी एक माह में राज्य के सभी 11,733 बूथों पर बीएलए की नियुक्ति पूरी कर ली जाएगी।

भण्डारी ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सभी विधानसभा प्रभारियों से अपेक्षा की है कि वे पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार कार्यक्रमों के सफल आयोजन और संगठनात्मक गतिविधियों के सुचारू संचालन में पूरी तन्मयता से जुटें, ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को आशातीत सफलता दिलायी जा सके।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments