एम्बेलिश मिसेज़ इंडिया 2025 की विजेता दुबई में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

उत्तराखंड की संस्कृति का मंच से करेंगी प्रदर्शन

देहरादून। एम्बेलिश टैलेंट मैनेजमेंट की ओर से कराई गई एम्बेलिश मिसेज़ इंडिया 2025 की पांच विजेता दुबई में आयोजित होने वाले मिसेज़ टूरिज़्म 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। जहां विशेष तौर से पहाड़ी परम्परा को मंच से प्रदर्शित करने की इनकी पूरी तैयारी है। ये कॉन्टेस्ट 27 सितम्बर से 3 अक्टूबर तक दुबई में आयोजित होने जा रहा है।


एम्बेलिश टैलेंट मैनेजमेंट की निदेशक ख्याति शर्मा ने बताया कि उत्तराखंड से डॉ. ममता, प्रमिला तोमर, प्रसन्ना चंद्रा, रंजना डोभाल और सरिता कंडवाल इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए तैयार है। उन्होंने बताया कि दुनियाभर के 70 से अधिक देशों की भागीदारी वाले इस मंच पर ये पाँच प्रेरणादायी महिलाएँ न केवल भारतीय नारी की शक्ति, सौंदर्य और गरिमा को प्रस्तुत करेंगी, बल्कि उत्तराखंड की समृद्ध पहाड़ी संस्कृति को भी विश्व के सामने लाएँगी। वे अपने राष्ट्रीय परिधानों में पारंपरिक नथ धारण कर भारतीयता और संस्कृति का अद्भुत संगम प्रदर्शित करेंगी। ख्याति ने बताया कि जौनसार, हल्द्वानी, गढ़वाल, देहरादून और पौड़ी जैसे विभिन्न क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करती ये विजेता उत्तराखंड की परंपराओं के साथ-साथ पूरे भारत की पहचान को भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर उजागर करेंगी।

उन्होंने बताया कि एम्बेलिश टैलेंट मैनेजमेंट भारत के लिए मिसेज़ टूरिज़्म की आधिकारिक फ्रैंचाइज़ी होल्डर हैं और वे सुनिश्चित करती हैं कि भारत से चयनित विजेता पूरी तैयारी, आत्मविश्वास और गरिमा के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करें और ये उत्तराखंड के लिए गौरांवित करने वाला पल होगा जबकि हमारी पांच विजेता दुबई में रैंप वॉक कर अपने राज्य का नाम रोशन करेंगी।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments