देहरादून। राजधानी देहरादून के रेसकोर्स स्थित बन्नू स्कूल ग्राउंड में चल रहे ‘देहरादून विंटर कार्निवल’ का आज रंगारंग आगाज़ हुआ। तीसरे दिन भारी संख्या में लोगों ने मेले में पहुंचकर आकर्षक कार्यक्रमों का आनंद लिया। विशेष रूप से ‘जलपरी शो’ ने दर्शकों को खूब रोमांचित किया।
मेले में आए लोगों ने पहाड़ी दालें, राजस्थानी अचार, हस्तनिर्मित बेडशीट, स्थानीय उत्पादों और अन्य सामग्री की खरीदारी की। वहीं बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले, ड्रैगन राइड और सेल्फी प्वाइंट जैसे आकर्षण भी लगाए गए हैं, जो दर्शकों को खूब लुभा रहे हैं।
मुख्य आकर्षण बना ‘जलपरी शो’
आयोजकों के अनुसार, इस बार कार्निवल का सबसे बड़ा आकर्षण ‘जलपरी शो’ है, जिसमें विदेशी कलाकार अपनी विशेष प्रस्तुति दे रही हैं। लगभग बीस हजार लीटर पानी के विशाल टैंक में फिलीपींस की कलाकार सौरभ जलपरी रोजाना डेढ़ घंटे तक पानी के भीतर सांस रोककर मनमोहक प्रदर्शन कर रही हैं। यह अनोखा शो प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से रात 10 बजे तक आयोजित किया जा रहा है।

आयोजकों ने बताया कि इस शो को देखने के लिए दर्शकों में भारी उत्साह है। कार्निवल में रोजाना सैकड़ों लोग पहुंचकर मनोरंजन के साथ खरीदारी का आनंद ले रहे हैं।
आयोजन 29 नवंबर तक जारी रहेगा
यह विंटर कार्निवल 29 नवंबर तक चलेगा। आयोजकों का कहना है कि आने वाले दिनों में यहां सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, संगीत कार्यक्रम और स्थानीय कलाकारों के प्रदर्शन भी दर्शकों के बीच खास आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

Recent Comments