देहरादून,24 फरवरी, 2025। बसंत विहार क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, पुलिस टीम ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए, अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
घटना का खुलासा वादी श्री अरविंद मारवाह द्वारा थाना बसंत विहार में दर्ज प्राथना पत्र के आधार पर हुआ, जिसमें उन्होंने बताया कि 22 फरवरी को उनके घर से तीन साइकिल और पीतल का सामान चोरी हो गया था। प्राथना पत्र के आधार पर मु0अ0सं0: 37/25 धारा 305 (ए) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए संदिग्धों की जानकारी एकत्रित की। पुलिस ने इसके साथ ही इस प्रकार की घटनाओं में पूर्व में जेल गए अभियुक्तों की वर्तमान स्थिति का सत्यापन भी किया।
लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप, मुखबिर की सूचना के आधार पर, 23 फरवरी को अभियुक्त गौतम सिंह को मलिक चौक के पास गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए उसने यह चोरी की थी।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान गौतम सिंह पुत्र रोशन, निवासी गोविंदगढ़, थाना बसंत विहार, देहरादून के रूप में हुई है। अभियुक्त की उम्र 30 वर्ष है।
बरामदगी:
- पीतल का सामान
- तीन साइकिल (हीरो कंपनी)
पुलिस टीम:
- अ0उ0नि0 गंभीर सिंह राणा
- का0 नीरज
- का0 मनदीप
देहरादून पुलिस की इस तत्परता और सक्रियता से क्षेत्रवासियों में पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना बढ़ी है।

Recent Comments