सहसपुर में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, 30 हजार का माल बरामद

देहरादून। सहसपुर क्षेत्र में पानी की मोटर रिपेयर गोदाम से हुई केबिल चोरी की घटना का दून पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए चोरी किया गया माल बरामद कर लिया।
कोतवाली सहसपुर पुलिस के अनुसार, 14 फरवरी 2026 को रामपुर कला निवासी सादिक पुत्र फकीरा ने तहरीर देकर बताया कि शंकरपुर स्थित उत्तराखंड जल संस्थान के मोटर रिपेयर गोदाम से अज्ञात चोरों ने मोटर की केबिल काटकर चोरी कर ली। तहरीर के आधार पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसी दिन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर दो आरोपियों को शंकरपुर-रामपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे नशे के आदी हैं और नशे व अन्य जरूरतों को पूरा करने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। वे चोरी किए गए तार को स्थानीय कबाड़ियों को बेचने की फिराक में थे, लेकिन इससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए। गिरफ्तार आरोपियों ने अपने नाम फिरोज (35 वर्ष), निवासी शंकरपुर, थाना सहसपुर व अजीम (26 वर्ष), निवासी शंकरपुर (मूल निवासी सहारनपुर, उत्तर प्रदेश) बताया। इनके पास से केबिल तार के 2 कट्टे जिनकी अनुमानित कीमत: लगभग 30,000 रुपये बतायी जा रही है बरामद की है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments