विकास कार्यों में गुणवत्ता से नहीं होगा कोई समझौता : बाली

काशीपुर(आरएनएस)।  नवनिर्वाचित मेयर दीपक बाली ने नगरनिगम के सहायक अभियंता राजकुमार और वर्क एजेंट को साथ वार्ड नंबर 3 और 4 में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने ठेकेदारों को निर्माण सामग्री में किसी तरह की कोताही नहीं बरतने का निर्देश दिया। नवनिर्वाचित मेयर दीपक बाली ने शपथ लेने से पहले की निगम की व्यवस्थाओं को देखना शुरू कर दिया है। शनिवार को उन्होंने वार्ड नंबर 3 कृष्णा नगर की 2 और वार्ड नंबर 4 में बन रही सड़क का निरीक्षण किया। डिफेंस कॉलोनी के लोगों ने शिकायत की की कुछ लोगों ने एक प्लॉट खरीदकर सड़क की चौड़ाई 20 फीट के बजाय 14 फिट कर दी है। इससे लोगों को दिक्कतें आ रही हैं। बाली ने लेखपाल से सड़क की पैमाइश कराने को कहा। साथ ही कहा कि यदि मामले का निपटारा नहीं हुआ तो वह स्वयं ही बाउंड्रीवाल गिरा देंगे। उन्होंने सभी वार्डों में सरकारी जमीन चिह्नित कर वहां पार्क आदि बनाने की बात कही। इससे पूर्व मेयर बाली ने ओमप्रकाश बजाज के आवास पर आयोजित अभिनंदन समारोह में भाग लिया। किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला भी मौजूद रहे। समारोह में डॉ. रवि सहोता, राहुल पैगिया, प्रदीप बजाज, योगेश बजाज, मनीष श्रीवास्तव, अनिल डाबर, बलविंदर सिंह संटू, हरजीत सिंह, मनीष चावला, पंकज टंडन आदि थे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments