हल्द्वानी(आरएनएस)। दर्जा राज्यमंत्री बलराज पासी ने शुक्रवार को प्रदेश सरकार के तीन साल का कार्यकाल पूरा होने पर पत्रकार वार्ता की। उन्होंने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया। कहा कि प्रदेश की धामी सरकार ने तीन साल में राज्य के हर क्षेत्र के विकास के लिए काम किया है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का बचाव करते हुए कहा कि जिनकी अपनी राजनीति खत्म हो चुकी है, वह प्रेमचंद का विरोध कर रहे हैं।
भाजपा कुमाऊं संभाग कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में दर्जा राज्यमंत्री पासी ने कहा कि प्रेमचंद अग्रवाल भाजपा के मजबूत कार्यकर्ता हैं। उन्होंने राज्य आंदोलन के दौरान बड़ा संघर्ष किया। उन्होंने अपने बयान को लेकर माफी मांग ली है। जिसके बाद यह चैप्टर समाप्त हो गया है। बावजूद इसके कुछ नेता अब भी प्रेमचंद का विरोध कर रहे हैं। जिनका खुद की राजनीति का अब कोई अस्तित्व नहीं है। पासी ने प्रदेश की भाजपा सरकार के तीन साल पूरे होने पर धामी सरकार की उपलब्धियां गिनाई हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में डबल इंजन की सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किए हैं। तत्कालीन कांग्रेस सरकार के विरोध के बावजूद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखंड में ऑलवेदर रोड के कार्य शुरू कराए। जिसकी बदौलत आज पूरे गढ़वाल व कुमाऊं की यात्रा सुगम हुई है। उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य की सरकार के प्रयासों से राज्य में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। यूसीसी लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी चंदन बिष्ट, वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश तिवारी, जिला महामंत्री रंजन बर्गली मौजूद रहे।
नई कैबिनेट में क्षेत्रीय संतुलन का रहेगा ध्यान
उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट में होने वाले बदलाव को लेकर दर्जा राज्यमंत्री पासी ने कहा कि नई कैबिनेट में क्षेत्रीय व जातीय संतुलन पर पूरा ध्यान रखेगा। कैबिनेट में गढ़वाल के साथ ही कुमाऊं के नेताओं को भी पूरा प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। भाजपा की सरकार में पार्टी क्षेत्रीय संतुलन व हर वर्ग के लोगों को प्रतिनिधित्व दिए जाने पर हमेशा ध्यान रखती है।
जिनकी राजनीति खत्म हो गई उन्होंने किया प्रेम चंद का विरोध: पासी
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page

Recent Comments