“बर्ड फ्लू का खतरा! हरिद्वार में मुर्गियों, अंडों और मांस पर सात दिन की रोक”

हरिद्वार, 15 अगस्त। जिला मजिस्ट्रेट मयूर दीक्षित ने पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में बर्ड फ्लू (H5N1 Avian Influenza Virus) के मामलों के सामने आने के बाद हरिद्वार में सख्त कदम उठाया है। रामपुर के बिलासपुर विकासखंड के कुछ गांवों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद हरिद्वार जिले में सतर्कता बढ़ाने के लिए बड़ा फैसला लिया गया है। जिला प्रशासन ने अन्य जिलों और राज्यों से हरिद्वार में मुर्गियों, अंडों, और कुक्कुट मांस के परिवहन पर तत्काल प्रभाव से एक सप्ताह की रोक लगा दी है।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि यह कदम जनता की सुरक्षा और बर्ड फ्लू के संभावित खतरे को रोकने के लिए उठाया गया है। उन्होंने कहा, “हमें अपने नागरिकों की सेहत की चिंता है। रामपुर में बर्ड फ्लू के मामले सामने आने से सतर्कता जरूरी है। यह रोक सात दिनों तक लागू रहेगी, और स्थिति की समीक्षा के बाद आगे का फैसला लिया जाएगा।”
इस आदेश के तहत, हरिद्वार में कुक्कुट उत्पादों की आपूर्ति पर अस्थायी ब्रेक लग गया है, जिससे स्थानीय बाजारों में हलचल मच गई है। पोल्ट्री कारोबारी और व्यापारी इस फैसले से चिंतित हैं, लेकिन प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह कदम जनहित में जरूरी है। स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि वे बर्ड फ्लू के लक्षणों पर नजर रखें और किसी भी असामान्य स्थिति की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments