तुष्टिकरण की छवि हटाने को सहानुभूति का कार्ड खेल रहे हैं हरदा:चौहान

देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि जन अदालत मे हर दा पर लगे आरोपों पर वह भाजपा पर मढ़ने की कोशिश कर रहे हैं और सहानुभूति का खेल खेल रहे है, जिसे जनता स्वीकार नही करेगी।
पूर्व सीएम के पुलिस को शिकायत और भाजपा कार्यालय पर धरने के बारे मे उन्होंने कहा कि चुनाव आते ही हरदा ने सहानुभूति का कार्ड खेलकर अपनी सक्रियता दिखायी है। उन्होंने कहा कि पुलिस को शिकायत करने मे उन्हे पूरे 10 साल लग गए। तुष्टिकरण पर भाजपा ने कुछ नही किया, बल्कि बहुसंख्यकों ने खुली आँखों से देखा है। वह किसी भी एजेंसी से जांच कराये इसमें भाजपा को कोई एतराज नही है।

चौहान ने कहा कि कांग्रेस मे अलग थलग पड़े पूर्व सीएम को इसके लिए भाजपा को जिम्मेदार नही मानना चाहिए। बेशक, वह राज्य और कांग्रेस मे वरिष्ठ नेता हैं, लेकिन उनकी और कांग्रेस की तुष्टिकरण की छवि को जनता नही भूल पा रही है। उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल मे वह कुछ अलोकप्रिय निर्णयों से बहुसंख्यकों की नाराजगी का शिकार हुए।

उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम अगर, पार्टी मुख्यालय आयेंगे तो पार्टी उनका स्वागत करेगी। लेकिन जिस उद्देश्य और आरोप को लेकर वह आयेंगे भाजपा से उसका कोई लेना देना नही है। इसका उन्हे आत्म चिंतन करना चाहिए। ऐसे मामलों मे जनता का निर्णय होता है और भाजपा सदैव जनता के निर्णय के साथ रही है और जन अदालत मे ही विश्वास करती है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments