टोल फ्री नंबरों का बेहतर इस्तेमाल हो: धामी

देहरादून(आरएनएस)।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकारी आवास पर अधिकारियों संग बैठक कर प्रदेश में संचालित टोल फ्री नंबरों को समीक्षा की। उन्होंने जनहित में टोल फ्री नंबरों का प्रभावी और बेहतर तरीके से संचालन के निर्देश दिए। साथ ही अपणी सरकार पोर्टल को और सशक्त बनाए जाने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पोर्टल पर उपलब्ध सुविधाओं को सरल और सुगम बनाया जाए। साथ ही कहा कि राज्य स्थापना के रजत जयंती के मौके पर प्रत्येक जिले में प्रवासी पंचायत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें जिले से बाहर रह रहे गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने कार्यक्रम की तैयारी करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments