लखनऊ 5 फरवरी (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने पर्यटन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नये भारत के नये उत्तर प्रदेश में आए व्यापक बदलाव और मजबूत अर्थव्यवस्था को देखते हुए सभी लंबित निर्माण परियोजनाओं को युद्धस्तर पर पूरा किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि परियोजनाओं में विलम्ब के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया गया कि स्वीकृत परियोजनाओं में आगणन के दौरान स्वीकृत डिजाइन के अनुसार ही कार्य कराया जाए। श्री सिंह ने कामदगिरी परिक्रमा मार्ग पर खुरदरी टाइल्स या पत्थर लगाने की भी बात कही।जयवीर सिंह आज पर्यटन भवन में पर्यटन विभाग की विभिन्न सेक्टरों में अर्जित की गई उपलब्धियों की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान, उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा घोषित वन ट्रिलियन डॉलर इकोनामी के संकल्प को पूरा करने के लिए पर्यटन विभाग द्वारा जारी की गई बहुउद्देशीय पर्यटन नीति का उल्लेख किया। इस नीति के तहत, अवस्थापना सुविधाओं के विकास हेतु उद्यमियों और निवेशकों द्वारा 26805.68 करोड़ रुपये का निवेश एवं 48373 आवासीय कक्षों का निर्माण प्रस्तावित है। 2024-25 में 24 अप्रैल तक 463 पंजीकृत इकाइयों द्वारा 17854 आवासीय कक्षों का निर्माण किया जाएगा।
पर्यटन मंत्री ने पर्यटन स्थलों पर इतिहास लेखन की दिशा में प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि 12 प्रमुख पर्यटन सर्किटों में स्थित ऐतिहासिक स्थलों का पूरा विवरण जैसे इतिहास, मुख्य मार्ग से दूरी, अवस्थापना सुविधाएं, स्थल की लोकप्रियता आदि अंकित किया जाए। इसके अलावा, उन्होंने ट्रेवलमाट्र्स में उत्तर प्रदेश की सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया और विदेशों में होने वाले ट्रेवलमाट्र्स में प्रदेश की उपस्थिति को मजबूत करने पर जोर दिया। बर्लिन और रूस में आयोजित होने वाले ट्रेवलमाट्र्स के लिए सभी तैयारियों को समय से पूरा करने की भी बात की। जयवीर सिंह ने विंध्य, अयोध्या, ब्रज तीर्थ, चित्रकूटधाम, देवीपाटन, शुक्रतीर्थ और नेमिषारण्य विकास परिषदों के कार्यों की भी समीक्षा की। इसके अलावा, वर्तमान वित्तीय वर्ष में आयोजित महोत्सवों की स्थिति, राही पर्यटक आवास गृहों की पीपीपी मोड पर अद्यतन स्थिति, और अन्य विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने विभागीय जांचों की प्रगति पर भी ध्यान देते हुए अधिकारियों को शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।बैठक में प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति मुकेश कुमार मेश्राम, विशेष सचिव पर्यटन ईशा प्रिया, उत्तर प्रदेश पर्यटन विकास निगम की एमडी सान्या छाबड़ा, निदेशक पर्यटन प्रखर मिश्र, उप निदेशक दिनेश, कल्याण सिंह और अन्य विभागीय अधिकारी भी उपस्थित थे।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने परियोजनाओं की समयबद्ध समाप्ति के लिए अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Recent Comments