पुस्तक विक्रेताओं पर कार्रवाई के विरोध में व्यापारी

देहरादून(आरएनएस)।  दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल और दून घाटी बुक सेलर एसोसिएशन पुस्तक विक्रेताओं के खिलाफ की गई कार्रवाई के विरोध में आ गया है। आरोप लगाया कि प्रशासन और पुलिस ने बिना जांच के पुस्तक विक्रेताओं की दुकानें सील की। व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज मैसोंन और बुक सेलर एसोसिएशन के अध्यक्ष रणधीर अरोड़ा ने शुक्रवार को इसे लेकर उत्तरांचल प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि 29 मार्च को एक सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य की ओर से एक लिखित तहरीर दुकानदार के खिलाफ दी गई थी। आरोप है कि पुलिस के साथ टीम ने मौके पर पहुंचकर और निरीक्षण किए बिना संबंधित व्यापारी की दुकान बंद करवा दी। उन्होंने कहा कि 01 अप्रैल को प्रशासन की टीम पुलिस बल के साथ दोबारा बाजार पहुंची और बिना ऑर्डर कुछ दुकानें सील करवा दी। उन्होंने कहा कि प्रशासन और पुलिस की ओर से बस उन्हें आश्वासन मिला। मैसोंन ने बताया कि अभिभावकों और स्कूली बच्चों की परेशानियों को देखते हुए व्यापारियों ने बाकी दुकानों को खोलने का निर्णय लिया है। सील दुकानों के लिए लड़ाई जारी रहेगी। मौके पर सचिव रविन्द्र बड़ोनी, विनय अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, कमल नैनवाल, रमेश जुनेजा, सुखविंदर गौड़, पंकज जैन, अनिमेष शर्मा आदि मौजूद थे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments