देहरादून, 30मार्च 2025
31 मार्च 2025 को ईद उल फितर के अवसर पर देहरादून में यातायात को सुचारु रखने हेतु निम्नलिखित योजना लागू की जाएगी:
- घण्टाघर से बिन्दाल जाने वाले ट्रैफिक को राजपुर रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
- दर्शनलाल तथा तहसील से आने वाले वाहन जो बिन्दाल क्षेत्र की ओर जाना चाहते हैं, वे दिलाराम चौक से होते हुए कैण्ट मार्ग पर जाएंगे।
- राजपुर रोड से बिन्दाल की ओर जाने वाले ट्रैफिक को घण्टाघर से दर्शनलाल चौक की ओर भेजा जाएगा।
- बल्लूपुर/किशननगर चौक से घण्टाघर आने वाले ट्रैफिक को आवश्यकता अनुसार कैण्ट की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
- राजपुर क्षेत्र से आने वाले वाहन जो बिन्दाल क्षेत्र की ओर जाना चाहते हैं, वे दिलाराम चौक से कैण्ट मार्ग से जाएंगे।
- प्रकाशनगर ईद गाह में नमाज पढ़ने हेतु जाने वाले लोगों को घंटाघर से बिन्दाल जाने दिया जाएगा।
यह डायवर्जन योजना प्रातः 06:30 बजे से 10:00 बजे तक प्रभावी रहेगी।
बैरियर प्वाइंट्स:
- घण्टाघर
- बिन्दाल
- यमुना कालोनी
- अग्रवाल बेकरी
- धर्मपुर चौक
- ट्रांसपोर्ट नगर तिराहा
- चन्द्रबनी चौक
सभी नागरिकों से अनुरोध है कि यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा करें।

Recent Comments