देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने जनमानस की सुरक्षा के दृष्टिगत बिना सेफ्टी ऑडिट के ट्रैफिक चलने नहीं दिया। मसूरी क्षेत्र से इमरजेंसी और मेडिकल आवश्यकता वाले 13 मरीजों को डीएम के निर्देशों पर ट्रांसशिपमेंट कराते हुए एम्बुलेंस से पहले ही देहरादून शिफ्ट कर दिया गया था।
सेफ्टी ऑडिट और अनुमति:
जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी मसूरी के नेतृत्व में एआरटीओ, क्षेत्राधिकार पुलिस और लोनिवि अधीक्षण अभियंता की संयुक्त ऑडिट कमेटी गठित करते हुए मसूरी रोड पर सभी क्रोनिक जोन और वैली ब्रिज का सेफ्टी ऑडिट कराया। सेफ्टी ऑडिट सर्टिफिकेट मिलने के बाद जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने देहरादून-मसूरी रोड पर वाहनों के आवागमन की अनुमति दी।

वैली ब्रिज का निर्माण:
वैली ब्रिज का निर्माण दो दिनों में विगत बुधवार रात्रि को ही पूरा किया गया। मा0 मुख्यमंत्री के निर्देशों पर जनमानस की सुरक्षा के दृष्टिगत उक्त वैली ब्रिज और पूरे मसूरी सड़क का सेफ्टी ऑडिट कराने के बाद गुरुवार को देहरादून-मसूरी रोड पर वाहनों की आवाजाही सुचारू कर दी गई है।

Recent Comments