लखनऊ 9 मार्च (आरएनएस ) में 10 मार्च 2025 को प्रस्तावित रैली के कारण यातायात पुलिस ने व्यापक डायवर्जन योजना बनाई है। पुलिस कमिश्नरेट की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार, शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात परिवर्तित रहेगा ताकि रैली के दौरान सुचारू व्यवस्था बनी रहे और आमजन को कम से कम असुविधा हो।रैली के दौरान हजरतगंज की ओर जाने वाले विभिन्न मार्गों पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। आईटी चौराहे से हजरतगंज की ओर आने वाले वाहनों को निशातगंज, गोल मार्केट, पीएसी मुख्यालय तिराहा और नया सर्वोदय नगर पुल के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंचने की सलाह दी गई है। इसी तरह, हनुमान सेतु तिराहा से हजरतगंज की ओर आने वाले वाहन हनुमान सेतु तिराहा से सुशीला स्मृतिका, पेपर मिल, आरआर बंधा या संकल्प वाटिका से बैकुंठधाम, 1090 चौराहा होकर आगे बढ़ सकते हैं।पेपर मिल तिराहा से हजरतगंज जाने वाले वाहन आरआर बंधा या बैकुंठधाम, पीएनटी बालू अड्डा और 1090 चौराहे के वैकल्पिक मार्ग का उपयोग कर सकेंगे। इसी तरह, निशातगंज से हजरतगंज जाने वाले वाहन सिकंदरबाग चौराहे से दैनिक जागरण चौराहा और चिरैयाझील तिराहे की ओर से अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं।सहारागंज से हजरतगंज जाने वाले वाहनों का आवागमन डनलप तिराहे से प्रतिबंधित रहेगा, और इन्हें सप्रू मार्ग तिराहा से सिकंदरबाग होकर जाने की अनुमति होगी। चौक और टीले वाली मस्जिद की ओर से हजरतगंज आने वाले वाहनों को डालीगंज पुल तिराहा, नदवा बंधा रोड और आईटी चौराहे के रास्ते भेजा जाएगा।कैसरबाग से हजरतगंज जाने वाले वाहन सुभाष चौराहा, क्लार्क अवध तिराहा, चिरैया झील और सिकंदरबाग के रास्ते से जा सकेंगे, जबकि चिरैयाझील से केडी सिंह स्टेडियम तिराहा और हिंदी संस्थान तिराहा की ओर यातायात पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।चारबाग से हजरतगंज की ओर जाने वाले वाहन रॉयल होटल तिराहा, सिसेंडी तिराहा, लाल बहादुर शास्त्री तिराहा और सुपरमार्केट तिराहा से कैसरबाग होते हुए आगे बढ़ सकेंगे। इसी तरह, 1090 चौराहे से हजरतगंज जाने वाले वाहन बंदरिया बाग, लालबत्ती चौराहा, एनेक्सी चौराहा, सिसेंडी तिराहा, रॉयल होटल या कैंट क्षेत्र के रास्ते से जाने की अनुमति होगी।लालबाग नॉवेल्टी चौराहे से हजरतगंज की ओर जाने वाले वाहन नूर मंजिल तिराहा, कैसरबाग अशोकलाट चौराहा और सुभाष चौराहे के रास्ते से गुजर सकेंगे। पार्क रोड चौराहे से हजरतगंज जाने वाले वाहन डीएसओ चौराहा और सिसेंडी तिराहा के वैकल्पिक मार्ग से जा सकते हैं।डीएसओ चौराहा, कैपिटल तिराहा, सप्रू मार्ग तिराहा, नव्व राम टावर तिराहा और नवल किशोर रोड तिराहे से हजरतगंज जाने वाले सभी मार्गों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस दौरान किसी भी आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस, फायर सर्विस, स्कूली वाहन और शव वाहन को आवश्यकतानुसार प्रतिबंधित मार्गों से भी गुजरने की अनुमति दी जा सकती है। इस संबंध में ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है।यातायात पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से प्रतिबंधित मार्गों पर जाने से बचें और अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। किसी भी असुविधा से बचने के लिए लोगों से पहले से अपनी यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी गई है।
रैली के मद्देनजर बदले गए यातायात मार्ग, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Recent Comments