हरियाणा के हिसार में दर्दनाक हादसा : कार पेड़ से टकराई, 4 दोस्तों की मौत

हिसार ,06 मार्च(आरएनएस)। हरियाणा के हिसार जिले में मंगली रोड पर बुधवार रात एक दर्दनाक सडक़ हादसे में चार युवकों की मौत हो गई। चारों एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए निकले थे, लेकिन रास्ते में उनकी कार बेकाबू होकर एक पेड़ से टकरा गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की गति बहुत तेज थी, जिसके कारण मोड़ पर नियंत्रण खो बैठी और सीधे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एयरबैग खुलने के बावजूद कोई भी बच नहीं पाया। हादसे में एक युवक, हितेश, कार से बाहर गिर गया, जबकि बाकी तीन युवक कार में ही फंसे रह गए।
मृतकों की पहचान अंकुश (19), निखिल, हितेश और साहिल के रूप में हुई है। चारों पॉलिटेक्निक कॉलेज में पढ़ते थे और गहरे दोस्त थे। वे मंगली एक दोस्त की शादी में शामिल होने आए थे। परिजनों के मुताबिक, चारों दोस्त हरिकोट के पास एक पैलेस में शादी में शामिल हुए थे, फिर हिसार पीएलए से कुछ सामान लेने के बाद वापस लौट रहे थे। इस दौरान हादसा हुआ। अंकुश अपने परिवार का इकलौता बेटा था और निखिल का बचपन से करीबी दोस्त था।
हादसा हरिकोट गांव के पास एक तीखे मोड़ पर हुआ। यह मोड़ पहले भी कई हादसों का कारण बन चुका है। हादसे की सूचना मिलते ही आजाद नगर थाना प्रभारी साधुराम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और प्रारंभिक रूप से तेज रफ्तार को हादसे का कारण माना जा रहा है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments