देहरादून। महंत इन्द्रेश अस्पताल के सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग ने प्लास्टिक सर्जरी टीम के साथ मिलकर स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के लिए माइक्रोवैस्कुलर रिकंस्ट्रक्शन पर एक दिवसीय हैंड्स-ऑन कार्यशाला आयोजित की। पूरे दिन चले इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों को माइक्रो-वैस्कुलर एनास्टोमोसिस तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया, जिसका उद्देश्य युवा सर्जनों की उन्नत शल्य क्षमता को मजबूत करना था।
गुरु राम राय शिक्षा मिशन के अध्यक्ष महंत देवेंद्र दास ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम चिकित्सकीय दक्षता बढ़ाने के साथ उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएँ सुनिश्चित करते हैं।
कार्यशाला का उद्घाटन गुरु राम राय आयुर्विज्ञान एवं स्वास्थ्य विज्ञान संस्थान के प्रिंसिपल डॉ अशोक नायक ने किया। उन्होंने शैक्षणिक सहयोग और उन्नत प्रशिक्षण की निरंतरता पर जोर दिया।
प्रशिक्षण सत्रों का नेतृत्व ऑन्को-सर्जन डॉ पल्लवी कौल और डॉ कनिका कपूर ने किया। उन्होंने बताया कि युवा सर्जनों की दक्षता बढ़ाने के लिए भविष्य में भी ऐसी कार्यशालाएँ नियमित रूप से आयोजित की जाएँगी। प्लास्टिक सर्जरी विभाग के डॉ संजय साधू ने कार्यक्रम की रूपरेखा और तकनीकी प्रदर्शन में अहम भूमिका निभाई।
इस आयोजन को Medtronic India का सहयोग मिला। साथ ही डॉ पंकज गर्ग, डॉ अजीत तिवारी, अल्का यादव, संतोष कुमार और शोएब ने भी सक्रिय योगदान दिया।

Recent Comments