पारदर्शी नीति और ऐतिहासिक फैसलों ने बनाया धामी को लोकप्रिय नायक: चौहान

देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य और देश के ऐसे मुख्यमंत्री है, जिन्होंने पारदर्शी नीति और ऐतिहासिक फैसलों के बूते देश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री होने पर राज्य का गौरव बढ़ाया है।

सीएम पुष्कर सिंह धामी के सोशल पेज मे एक करोड़ फॉलोअर्स को स्वाभाविक बताते हुए चौहान ने कहा कि धामी ने पारदर्शी नीति और सम भाव से राज्य की सांस्कृतिक सरक्षण के लिए जो फैसले लिए वह कई राज्यों मे नजीर के तौर पर लिये गए। सीएम धामी की लोकप्रियता का ही आलम है कि वह देश के अन्य राज्यों मे पार्टी के चुनाव प्रचार मे भी योगदान देते रहे हैं। वह जिस राज्य मे भी प्रत्याशियों के समर्थन मे गए वहाँ प्रत्याशी भी जीते और भाजपा की सरकार भी बनी।

चौहान ने कहा कि नकल के खिलाफ बने कानून ने न केवल देश का ध्यान खींचा, बल्कि कुछ राज्यो ने इसे नजीर बताते हुए अपनाया भी है। इसके अलावा लैंड जिहाद, लव जिहाद और थूक जिहाद पर कड़ा कानून बनाया गया जिसे लोगों ने खासा सराहा। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य के लिये धामी सरकार ने कठोर कानून बनाकर जो निर्णय लिया उससे युवाओं मे भी खासा उत्साह है। उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जहाँ यूसीसी लागू है। उन्होंने कहा कि इसने धामी के विजन और निर्भीकता को भी सामने रखा है। राज्य मे अपराध और धर्मांतरण आसान नही है।

चौहान ने कहा कि युवाओं और महिलाओं के हित मे लिए गए निर्णय ने धामी को राज्य के अलावा देश मे भी लोकप्रिय बनाया। महिलाओं की आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए कई योजनाएं धरातल भी उतारी गयी है तो वहीं उन्हे क्षेतिज आरक्षण भी दिया गया है। आज युवाओं, महिलाओं तथा आम जनों मे सीएम धामी लोकप्रिय हैं और इसका कोई पैमाना नही है। वहीं हर आपदा मे सीएम पुष्कर सिंह धामी अग्रिम पंक्ति मे रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक सुलभ जन नेता होने से आज वह देश के सभी मुख्यमंत्रियों और विपक्ष के नेताओं से कई गुना लोक प्रिय हैं और इससे राज्य का गौरव भी बढ़ा है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments