भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में जबरदस्त बढ़ोतरी, 25 जुलाई को 2.7 बिलियन की छलांग

0-सोना और एसडीआर भी बढ़ा
मुंबई,02 अगस्त। भारत की अर्थव्यवस्था के लिए यह सप्ताह राहत भरा साबित हुआ है. 2 अगस्त 2025 को रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 25 जुलाई 2025 को समाप्त सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 2.703 अरब डॉलर की बढ़त के साथ 698.192 अरब डॉलर तक पहुंच गया है. यह बढ़ोतरी ऐसे समय में दर्ज हुई है जब लगातार तीन हफ्तों तक फॉरेक्स रिजर्व में गिरावट देखी जा रही थी.
विदेशी मुद्रा भंडार की इस बढ़ोतरी में सबसे बड़ा हिस्सा विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां (एफसीए)) का रहा है. आरबीआई के अनुसार, एफसीए में $1.316 अरब डॉलर की वृद्धि हुई है. एफसीए में ये इजाफा डॉलर के साथ-साथ अन्य विदेशी मुद्राओं—यूरो, येन और पाउंड—की विनिमय दर में हुए बदलाव से भी संबंधित होता है. एफसीए कुल फॉरेक्स रिज़र्व का सबसे बड़ा हिस्सा होता है.
रिज़र्व बैंक के मुताबिक, इस हफ्ते गोल्ड रिजर्व यानी भारत के सोने के भंडार में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है. सोने का भंडार 1.206 अरब डॉलर की बढ़त के साथ $85.704 अरब डॉलर तक पहुंच गया है. इससे पहले सप्ताह में भी इसमें $150 मिलियन की वृद्धि हुई थी.
इस हफ्ते भारत के स्पेशल ड्रॉइंग राइट्स (विशेष आहरण अधिकार – एसडीआर) में भी तेजी दर्ज की गई. इसमें 126 मिलियन डॉलर की बढ़त के साथ यह 18.809 अरब डॉलर पर पहुंच गया है. साथ ही, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास जमा भारत के भंडार में भी 55 मिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है और यह 4.753 अरब डॉलर हो गया है.
गौरतलब है कि 27 सितंबर 2024 को समाप्त सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 704.885 अरब डॉलर के साथ अपने इतिहास के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया था. मौजूदा भंडार इससे थोड़ा कम जरूर है, लेकिन एक बार फिर तेजी से उसी स्तर की ओर बढ़ रहा है.

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments