

ग्राम कोठार एवं ग्राम तलाई में पूर्व नियोजित वैकल्पिक पार्किंग स्थलों पर वाहनों की आवाजाही कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा।
पौड़ी। आगामी डाक कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं एवं वाहनों की संभावित भारी भीड़ के दृष्टिगत पौड़ी पुलिस द्वारा यातायात प्रबंधन को और अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से पूर्व नियोजित तैयारियों के तहत श्री नीलकंठ महादेव यात्रा मार्ग पर विकसित दो वैकल्पिक पार्किंग स्थलों का ट्रायल किया गया।
इसी क्रम में ग्राम कोठार एवं ग्राम तलाई स्थित 02 पूर्व निर्धारित वैकल्पिक पार्किंग स्थलों पर वाहनों की आवाजाही करावाकर पार्किंग व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास मार्ग, वाहन संचालन तथा यातायात प्रबंधन की समस्त व्यवस्थाओं का परीक्षण किया गया। ट्रायल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना रहा कि डाक कांवड़ यात्रा के दौरान वाहनों के संचालन एवं पार्किंग व्यवस्था में किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो तथा आवश्यकता पड़ने पर इन पार्किंग स्थलों का निर्बाध रूप से उपयोग किया जा सके।
इस दोनों वैकल्पिक पार्किंग में ग्राम कोठार स्थित पार्किंग में लगभग 1000 दोपहिया वाहनों तथा ग्राम तलाई स्थित पार्किंग में लगभग 300 दोपहिया वाहनों को आज पार्क गया करवाया।

Recent Comments