शहीद अग्निशमन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

काशीपुर(आरएनएस)।  फायर सर्विस मुख्यालय के आदेश पर फायर स्टेशन में अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ हुआ। इस दौरान शहीदों को याद कर दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी गई। सोमवार को बाजपुर रोड स्थित फायर स्टेशन पर अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ किया गया। जहां प्रभारी अग्निशमन अधिकारी लीडिंग फायरमैन रामकुमार द्वारा परेड को फालीन कराया गया। जिसके बाद सीओ दीपक कुमार ने शोक परेड सलामी ली। उन्होंने शहीद अग्निशमन कर्मचारियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन धारण कराया। इस दौरान शहीद स्मृति चिह्न पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। सीओ ने बताया कि आज के दिन 14 अप्रैल 1944 को मुंबई के बंदरगाह में जहाज में भीषण आग लग गई थी। जिसको बुझाने के दौरान 66 अग्निशमन अधिकारी और कर्मचारियों की शहादत हो गई थी। उन्हीं की याद में देशभर में अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक मनाया जाता है। इसमें अग्नि से बचाव के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम, जन जागरूकता अभियान का आयोजन किया जाता है। सीओ ने जागरुकता के लिये अग्निशमन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । यहां लीडिंग फायरमैन चंदन सिंह बिष्ट, चालक सुमित पवार, पंकज सिंह, फायरमैन सोमवीर पवार, अर्जुन सिंह आदि मौजूद रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments