पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की 6वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, धर्मेंद्र प्रधान और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने  श्रद्धांजलि दी
नई दिल्ली, 24 अगस्त (आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री, संसद सदस्य एवं पद्म भूषण से सम्मानित स्व. अरुण जेटली जी की 6वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आज श्री अरुण जेटली पार्क तथा अरुण जेटली स्टेडियम में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में राष्ट्रीय नेता, गणमान्य व्यक्ति, परिजनों एवं शुभचिंतकों ने उपस्थित होकर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विरेंद्र सचदेवा, उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, विधायक बाबूलाल (पूरनपुर, उत्तर प्रदेश), विधायक कैलाश गहलोत (दिल्ली), पूर्व सांसद श्री रमेश बिधूड़ी, अन्य विधायकगण व पूर्व विधायकगण जिनमें सतीश उपाध्याय और अनिल शर्मा शामिल रहे। साथ ही वरिष्ठ विधि विशेषज्ञों में पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी तथा पूर्व सॉलिसिटर जनरल श्री रंजीत कुमार भी उपस्थित रहे। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में फ़िल्म जगत से सुप्रसिद्ध अभिनेता राजपाल यादव और वरिष्ठ अभिनेत्री एवं पूर्व सांसद जया प्रदा भी शामिल हुईं।जेटली जी के परिवारजन – उनकी धर्मपत्नी संगीता जेटली, पुत्र रोहन जेटली एवं उनकी पत्नी मेहरुनिस्सा आनंद जेटली, पुत्री सोनाली जेटली बख्शी तथा पोती आधिरा जेटली ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए। क्रिकेट जगत से बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान डीडीसीए अध्यक्ष सी. के. खन्ना, निदेशकगण एवं अन्य पदाधिकारियों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जेटली जी के खेल प्रशासन एवं दिल्ली में खेल अवसंरचना के विकास में किए गए योगदान को स्मरण किया। सभा में वक्ताओं ने स्व. जेटली जी के अद्वितीय योगदान को याद करते हुए उन्हें एक दूरदर्शी नीति निर्धारक, सुधारवादी वित्त मंत्री, कुशल संसदज्ञ एवं भारतीय लोकतंत्र को सशक्त करने वाले प्रेरणास्रोत के रूप में नमन किया। अरुण जेटली जी का जीवन सेवा, निष्ठा, नेतृत्व और जनकल्याण का प्रतीक रहा है। उनकी विरासत आज भी भारतीय जनता पार्टी, विधि जगत, खेल जगत और समाज के विभिन्न क्षेत्रों को मार्गदर्शन देती है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments