राष्ट्र की सुरक्षा के लिए वीरगति को प्राप्त हुए जवानों को दी श्रद्धांजलि

ऋषिकेश(आरएनएस)।  एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय में पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। जिसमें जवानों ने राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा के लिए वीरगति को प्राप्त हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। मंगलवार को जौलीग्रांट स्थित एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय में पुलिस स्मृति दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें जवानों ने मार्च पास्ट निकाल व परेड सलामी देकर विभिन्न जगहों पर ड्यूटी के दौरान शहीद हुए पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि दी। सेनानायक एसडीआरएफ अर्पण यदुवंशी द्वारा शहीद हुए पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों के जवानों को याद कर उन्हें शत्-शत् नमन किया गया तथा उनके अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा व राष्ट्रभक्ति को सलाम किया गया। इस दौरान दो मिनट का मौन भी रखा गया। मौके पर उपसेनानायक शुभांक रतूड़ी, सहायक सेनानायक शांतनु पराशर आदि उपस्थित रहे। पुलिस स्मरण दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि ऋषिकेश परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने पुलिस स्मरण दिवस पर सेवा के दौरान शहीद हुए अदम्य साहस और अनन्य कर्तव्यनिष्ठा वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि देश की सेवा हेतु अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले हमारे पुलिसकर्मियों की राष्ट्रभक्ति को नमन है। वे वेतन के लिए नहीं, बल्कि वतन की रक्षा के लिए कार्य करते हैं। उनकी हर चुनौती, हर कठिनाई, और हर जोखिम देशभक्ति की मिसाल है। उन्होंने वर्ष 1959 में लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स की घटना का भी जिक्र किया। कहा कि उस समय, जब सीमाओं पर तनाव और खतरा चरम पर था, हमारे पुलिसकर्मियों ने अपनी जान की परवाह नहीं की और अपना सर्वोच्च साहस दिखाते हुए अपनी मातृभूमि की रक्षा की।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments