हर घर तिरंगा अभियान में लखनऊ में तिरंगा रैलियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम और जन-जागरूकता अभियान

लखनऊ 12 अगस्त (आरएनएस )। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर निगम लखनऊ ने शहर के विभिन्न वार्डों और जोनों में जन-जागरूकता, सांस्कृतिक कार्यक्रम और रैलियों का आयोजन किया। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति की भावना, तथा स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति नागरिकों को प्रेरित करना रहा।जोन-01 के अमीरउद्दौला इस्लामिया इंटर कॉलेज में नगर निगम की आईईसी टीम ने विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किया, जिसमें तिरंगे के महत्व, इतिहास और सम्मान की परंपराओं पर चर्चा हुई। विद्यालय के शिक्षक-कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक स्वयंसेवक के रूप में पंजीकरण कराया। इसी जोन के खालसा इंटर कॉलेज, चारबाग में 300 से अधिक छात्रों ने सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ संदेश देते हुए तिरंगा रैली निकाली और  व  भारत माता की जय के नारे लगाए।जोन-07 स्थित अटल बिहारी वाजपेयी नगर निगम डिग्री कॉलेज में 150 से अधिक छात्र-छात्राओं ने रैली में भाग लिया, जिसमें ‘लखनऊ बनेगा नं. 1Ó और ‘भारत माता की जयÓ के नारों से वातावरण गूंज उठा। जोन-05 के सरोजिनी नगर द्वितीय वार्ड के छ्वक्चक्र पब्लिक इंटर कॉलेज में भी बच्चों ने तिरंगा रैली निकालकर पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल बनाया।स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर चौक काली जी वार्ड के लाजपत नगर उच्च प्राथमिक विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम, निबंध और तिरंगा प्रतियोगिता आयोजित हुईं, जिनमें बच्चों ने देशभक्ति गीत, कविताएं और नृत्य प्रस्तुत किए। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।सभी आयोजनों का समापन सामूहिक शपथ के साथ हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने प्लास्टिक मुक्त स्वच्छता का संकल्प लिया। नगर निगम अधिकारियों ने कहा कि हर घर तिरंगा केवल राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का उत्सव नहीं, बल्कि नागरिक जिम्मेदारियों, पर्यावरण संरक्षण और शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के संकल्प का प्रतीक है। आने वाले दिनों में ऐसे कार्यक्रम लगातार जारी रहेंगे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments