वाशिंगटन ,04 फरवरी। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश में अवैध प्रवासियों को बाहर निकालने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। इसी के बाद अब अमेरिका में बसे भारतीय अवैध प्रवासियों को भारत डिपोर्ट करने के लिए अमेरिका से ष्ट-17 विमान रवाना हो गया है। एक अमेरिकी अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने इमिग्रेशन एजेंडे को पूरा करने के लिए सेना की मदद ली है, जिसके तहत ही सैन्य एयरक्राफ्ट की मदद से लोगों को डिपोर्ट करने का काम शुरू किया जा चुका है।
न सिर्फ भारतीय प्रवासियों को अमेरिका डिपोर्ट कर रहा है बल्कि उसने मेक्सिको के अवैध प्रवासियों को निकालने के लिए भी अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर अतिरिक्त सैनिकों को भेजा है। अमेरिका के एक अधिकारी ने कहा, अमेरिका का एक सैन्य विमान ष्ट-17 भारतीय प्रवासियों को डिपोर्ट करने के लिए रवाना हो गया है। इसी के साथ पेंटागन ने एल पासो, टेक्सास और सैन डिएगो, कैलिफोर्निया में अमेरिकी अधिकारियों द्वारा रखे गए 5,000 से अधिक अप्रवासियों को डिपोर्ट करने के लिए फ्लाइट देना भी शुरू कर दिया है। अब तक, सैन्य विमान प्रवासियों को ग्वाटेमाला, पेरू और होंडुरास ले गए हैं।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सत्ता संभालने के बाद अमेरिका में सबसे बड़ी अवैध प्रवासियों को देश से डिपोर्ट करने के लिए मुहिम शुरू कर दी है और अवैध प्रवासियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है। ट्रंप के आदेश के बाद अमेरिकी आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन ने देश से डिपोर्ट करने के लिए के लिए 1.5 मिलियन लोगों की लिस्ट बनाई है, जिसमें 18 हजार भारतीय भी शामिल हैं। प्यू रिसर्च सेंटर के आंकड़ों के अनुसार, भारत से लगभग 725,000 अवैध अप्रवासी अमेरिका में रहते हैं, जो मेक्सिको और अल साल्वाडोर के बाद अमेरिका में रह रहे अवैध प्रवासियों की सबसे बड़ी आबादी है।
अमेरिका में ट्रंप ने अवैध प्रवासियों पर लिया एक्शन, भारत के लिए रवाना हुआ सी-17 सैन्य विमान
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Recent Comments