उधम सिंह नगर: एसटीएफ ने ₹46 लाख की हेरोइन के साथ एक तस्कर को दबोचा

देहरादून: उत्तराखंड को ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ बनाने के अभियान के तहत, स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने उधम सिंह नगर में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। एसटीएफ ने किच्छा पुलिस के साथ मिलकर एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से ₹46 लाख की 152.39 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ, नवनीत भुल्लर के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यह हेरोइन बरेली से लाकर उधम सिंह नगर में ऊंचे दामों पर बेचता था। एसटीएफ ने आरोपी से पूछताछ के बाद अन्य कई तस्करों की जानकारी भी जुटाई है, जिन पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एसटीएफ की लगातार कार्रवाई
एसटीएफ की एंटी-नारकोटिक्स टीम, कुमाऊं यूनिट, ने इस साल जनवरी से अब तक बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त किए हैं। बरामदगी का विवरण इस प्रकार है:

  • चरस: 11 किलो 981 ग्राम
  • हेरोइन: 1 किलो 356 ग्राम
  • एमडीएमए: 7.41 ग्राम
  • अफीम: 2 किलो 513 ग्राम
    एसटीएफ ने जनता से नशे से दूर रहने और नशा तस्करों के खिलाफ जानकारी देने की अपील की है। लोग एसटीएफ के हेल्पलाइन नंबर 0135-2656202 और 9412029536 पर संपर्क कर सकते हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान लालपुर निवासी संतोख सिंह (40) के रूप में हुई है।
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments