UKSSSC पेपर लीक: CBI जांच व अध्यक्ष बर्खास्तगी की मांग, माहरा, प्रीतम, गोदियाल समेत सैकड़ों कांग्रेसी गिरफ्तार

देहरादून। यूके ट्रिपल एससी परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर मंगलवार को कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन ने तूल पकड़ लिया, जब पार्टी के सीएम आवास कूच के दौरान प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह, गणेश गोदियाल, एआईसीसी सचिव काज़ी निजामुद्दीन और उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शाम तक सभी को रिहा कर दिया गया।

तीन सूत्रीय मांगों को लेकर हुआ प्रदर्शन
कांग्रेस ने अपने तीन सूत्रीय मांग पत्र को लेकर आज मुख्यमंत्री आवास घेराव का कार्यक्रम रखा था। मांगों में 21 सितंबर को लीक हुई यूके ट्रिपल एससी परीक्षा की उच्च न्यायालय के सिटिंग जज की निगरानी में सीबीआई जांच, लीक परीक्षा रद्द कर नई तिथि घोषित करना और बोर्ड अध्यक्ष गणेश सिंह मर्तोलिया को तत्काल बर्खास्त करना शामिल है।

राजीव भवन से निकला जुलूस, बैरिकेडिंग पर भिड़ंत
प्रदर्शन सुबह राजीव भवन से शुरू हुआ, जहाँ से हजारों कार्यकर्ताओं ने “पेपर चोर गद्दी छोड़ो” के नारों के साथ मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच किया। कैंट रोड पर पुलिस बैरिकेडिंग के पहुँचते ही जुलूस रुक गया और नेताओं ने बैरिकेडिंग से ही सभा शुरू कर दी।

भाजपा से जुड़े लोगों के हाथों में पेपर नीलाम” – करण माहरा
प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने भाषण में कहा, “प्रदेश का नौजवान आक्रोशित है। जो भर्तियाँ निकलती हैं, उनके पेपर खुलेआम नीलाम होते हैं और नीलामी भाजपा से जुड़े लोग करते हैं।” उन्होंने जोर देकर कहा कि मर्तोलिया के पद पर बने रहते निष्पक्ष जांच संभव नहीं है।

रेत-बजरी के बाद अब पेपर चोरी का रिवाज” – गणेश गोदियाल
पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा, “भाजपा राज में रेत-बजरी के बाद अब पेपर चोरी का रिवाज चल पड़ा है। कांग्रेस युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी।”

मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन: धस्माना
सूर्यकांत धस्माना ने सरकार पर युवाओं को बरगलाने का आरोप लगाते हुए कहा, “सीबीआई जांच की घोषणा के पाँच दिन बाद भी कार्रवाई शुरू नहीं हुई, पेपर रद्द नहीं हुआ और मर्तोलिया पद पर हैं। मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।”

सभा के दौरान ही प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा द्वारा सीएम आवास घेराव करने की घोषणा के बाद अचानक पुलिस ने कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी शुरू कर दी और प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल, एआईसीसी सचिव  व विधायक काज़ी निजामुद्दीन, उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी,विधायक  आदेश चौहान, विधायक लखपत बुटोला, विधायक रवि बहादुर, विधायक वीरेंद्र जाती, विधायक आदेश चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला,प्रदेश कोषाध्यक्ष आयरेन्द शर्मा ,महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर जसविंदर सिंह गोगी,अनुसूचित जाति विभाग अध्यक्ष मदन लाल, श्रम विभाग अध्यक्ष दिनेश सिंह कौशल, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रदीप जोशी, पूर्व सैनिक विभाग अध्यक्ष कर्नल राम रतन सिंह नेगी, आईटी विभाग अध्यक्ष विकास नेगी, वीरेंद्र पोखरियाल, सरदार अमरजीत सिंह, पौड़ी जिला अध्यक्ष विनोद नेगी, जिलाध्यक्ष उत्तरकाशी मनीष राणा, जिलाध्यक्ष यमुनोत्री दिनेश चौहान, टिहरी जिलाध्यक्ष राकेश राणा, चमोली जिला अध्यक्ष मुकेश नेगी, रुद्रप्रयाग जिला अध्यक्ष कुंवर सजवान, काशीपुर जिला अध्यक्ष मुशर्रफ, बागेश्वर जिला अध्यक्ष भगत डसीला, रानीखेत अध्यक्ष दीपक कोरोला,जगदीश धीमान, सावित्री थापा, पिया थापा, संजय किशोर, ओम प्रकाश सती, आयुष गुप्ता,अभिषेक तिवारी, लाल चंद शर्मा, राजेश उनियाल, संगीता गुप्ता, ऐतात खान, मुकीम अहमद, अर्जुन सोनकर, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, ललित भद्री, वीरेंद्र पंवार, राजेश पुंडीर,सुमित खन्ना,मानवेंद्र सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया जिनको शाम पुलिस लाइन से रिहा कर दिया गया।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments