सड़क सुरक्षा माह अभियान के तहत वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा यातायात के प्रति किया जागरूक।

वाहन चालकों के नेत्र एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर किया गया चिकित्सीय परीक्षण।

पौड़ी।प्रदेश स्तर पर संचालित 36वें सड़क सुरक्षा माह अभियान के अंतर्गत बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं आमजन में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देशन में यातायात पुलिस कोटद्वार द्वारा बद्रीनाथ मार्ग, कोटद्वार में विशेष नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में आई सेंटर, कोटद्वार के नेत्र विशेषज्ञ डॉ. सुफियान द्वारा टैक्सी, ऑटो, ई-रिक्शा चालकों के साथ-साथ पुलिस एवं होमगार्ड जवानों की आंखों की जांच की गई। परीक्षण के उपरांत आवश्यक दवाइयाँ, आई ड्रॉप्स आदि वितरित किए गए। जिन वाहन चालकों में नेत्र संबंधी समस्या पाई गई, उन्हें चश्मा लगाने, विस्तृत जांच कराने एवं चिकित्सकीय परामर्श लेने हेतु प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम द्वारा वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के महत्वपूर्ण नियमों के प्रति जागरूक करते हुए नशे की हालत में वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, ओवरलोडिंग से बचने, सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने तथा निर्धारित गति सीमा का पालन करने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। इस पहल का उद्देश्य केवल नियमों का पालन कराना नहीं, बल्कि सुरक्षित यातायात संस्कृति का निर्माण करना है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और आमजन का जीवन सुरक्षित बनाया जा सके।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments