ओला-पाला व अतिवृष्टि से फसल बर्बादी पर केन्द्रीय कृषि मंत्री का संज्ञान, किसानों को भरोसा दिलाया- ‘मोदी सरकार आपके साथ’

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में हाल ही में हुई अतिवृष्टि, ओलावृष्टि और पाले ने किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मामले का तुरंत संज्ञान लिया है।

कृषि मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, शिवराज सिंह चौहान ने वरिष्ठ अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे प्रभावित राज्यों में ओलावृष्टि, पाले और अतिवृष्टि से हुई फसल क्षति की विस्तृत समीक्षा करें। साथ ही, संबंधित राज्यों के अधिकारियों से तुरंत संपर्क कर जमीनी हकीकत की जानकारी एकत्रित की जाए।

केन्द्रीय मंत्री ने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे किसी भी प्रकार की चिंता न करें। उन्होंने कहा, “संकट की इस घड़ी में मोदी सरकार किसान भाइयों और बहनों के पूरी तरह से साथ है।” चौहान ने यह भी बताया कि वे आज प्रभावित राज्यों के कृषि मंत्रियों के साथ अलग से बैठक कर फसल क्षति की गंभीरता को समझेंगे और राहत योजनाओं पर मंथन करेंगे।

गौरतलब है कि कई राज्यों में मौसम की मार ने किसानों को बर्बादी के कगार पर ला खड़ा किया है। ऐसे में केन्द्रीय कृषि मंत्री के इस कदम से प्रभावित किसानों में राहत की उम्मीद जगी है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments