केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ 10 अगस्त को जेल भरो आंदोलन, सीटू से जुड़ी यूनियनें भी होंगी शामिल

देहरादून । केंद्रीय ट्रेड यूनियंस व संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 10 अगस्त 2026 को होने वाले राष्ट्रव्यापी जेल भरो आंदोलन में सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीटू) से संबद्ध यूनियनें भी भागीदारी करेंगी। सीटू की विभिन्न यूनियनों की बैठकों में यह निर्णय लिया गया।

इस अवसर पर सीटू के जिला महामंत्री लेखराज ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की मजदूर व किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ देशव्यापी जेल भरो आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस आंदोलन में सीटू, एटक, इंटक व किसान सभा आदि संगठन हिस्सेदारी करेंगे।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 10 अगस्त 2026 को दोपहर 12:30 बजे गांधी पार्क से जिला मुख्यालय तक रैली निकाली जाएगी और प्रदर्शन कर गिरफ्तारी दी जाएगी। साथ ही जिला प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments