समान कार्य समान वेतन के शासनादेश मैं हो रहे विलंब को लेकर upnl कर्मियों ने जताई नाराजगी

सुबह से शाम तक डटे रहे सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के आवास पर

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने 23 दिसंबर को शासनादेश जारी करने का दिया आश्वासन

देहरादून। उपनल कर्मचारी महासंघ ने समान कार्य समान वेतन के शासनादेश में विलंब को लेकर सोमवार को सैनिक कल्याण मंत्री की आवास पर सुबह से शाम तक डटे रहे। सैनिक कल्याण मंत्री 23 दिसंबर को शासनादेश जारी करने का आश्वासन दिया।

उपनल महासंघ के प्रदेश संयोजक विनोद गोदयाल ने कहा कि माननीय हाईकोर्ट और माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बाद भी प्रदेश सरकार उपनल कर्मचारियों के साथ छलावा करते आ रही है। जिसकी विरोध में पिछले 10 नवंबर से 16 दिन की हड़ताल करने को कर्मचारी मजबूर हुई।

उन्होंने कहा कि शासन के लिखित आश्वासन के बाद आज भी समान कार्य समान वेतन का शासनादेश जारी नहीं हुआ, जिस कारण कर्मचारी मजबूरन आज सैनिक कल्याण मंत्री के आवास पर डटे है।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कर्मचारियों को आश्वासन देते हुए कहा कि आगामी 23 दिसंबर को शासनादेश जारी किया जाएगा। जिस आश्वासन पर कर्मचारी अपने-अपने घर को लौट गए।

प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महेश भट्ट ने कहा कि यदि 23 दिसंबर को शासनादेश जारी नहीं होता है तो माननीय सैनिक कल्याण मंत्री जी के आवास पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।

सोमवार को सैनिक कल्याण मंत्री के आवास पर हरीश कोठारी, अजय डबराल, प्रदेश महामंत्री विनय प्रसाद, प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रदीप चौहान, प्रदेश कोषाध्यक्ष रमेश डोभाल, हरिद्वार जिला अध्यक्ष योगेश बडोनी, महिला मोर्चा अध्यक्ष मीना रौथान, प्रदेश उपाध्यक्ष पी एस बरा, कुमाऊं मंडल अध्यक्ष मोहन रावत, प्रदीप कश्यप, अनिल जुयाल सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments