देहरादून। नियमितीकरण और ‘समान कार्य के लिए समान वेतन’ की मांग को लेकर उपनल कर्मचारियों का धरना लगातार 13वें दिन भी जारी रहा। हालांकि, आंदोलन के बीच सरकार के साथ वार्ता का सिलसिला भी चल रहा है और देर शाम तक समाधान की कोशिशें जारी थीं।
उपनल कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रदेश संयोजक विनोद गोदियाल ने बताया कि एक उपनल शिष्टमंडल की सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के साथ वार्ता चल रही है। उन्होंने कहा, “सरकार के स्तर पर बीच का रास्ता निकालकर कर्मचारियों के हितों को देखते हुए मंथन जारी है। वार्ता के परिणाम के आधार पर ही आंदोलन की भविष्य की रणनीति तय होगी।”

आज दिन भर अनशन पर बैठने वाले कर्मचारियों में उपनल कर्मचारी महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय शर्मा (न्याय विभाग), चंदन सिंह और विजय बहुगुणा (दोनों टिहरी गढ़वाल हेडों इंजीनियरिंग कॉलेज) शामिल रहे।
शिष्टमंडल में प्रदेश संयोजक हरीश कोठारी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महेश भट्ट, प्रदेश महामंत्री विनय प्रसाद और वाहन चालक संघ के प्रदेश महामंत्री अजय डबराल जैसे प्रमुख लोग शामिल हैं। सभी की निगाहें अब सरकार और कर्मचारियों के बीच चल रही इस वार्ता के परिणाम पर टिकी हैं।

Recent Comments