उत्तराखंड केंद्रीय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक संपन्न, महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित

देहरादून : सेवा निकेतन, अलकनंदा एन्क्लेव, जोगीवाला, देहरादून में उत्तराखंड केंद्रीय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। सभी नव-निर्वाचित सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता की।

बैठक में सर्वसम्मति से निम्नलिखित प्रस्ताव पारित किए गए:

  • संगठन के चुनाव में भाग लेने वाले सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
  • वर्ष 2026 के कैलेंडर का विमोचन कर 17 जनवरी से सदस्यों के बीच वितरण का निर्णय लिया गया।
  • डीओपीटी की प्रश्नावली को ग्रांट-इन-एड हेतु शीघ्र प्रेषित करने पर सहमति बनी।
  • संगठन की सदस्यता सूची का सत्यापन कर अद्यतन रूप में तैयार करने का प्रस्ताव पारित हुआ।
  • चुनाव अधिकारी अशोक शंकर एवं उनकी पूरी चुनाव कार्यकारिणी को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण चुनाव कराने पर हार्दिक धन्यवाद दिया गया।

बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन अध्यक्ष बी. एस. नेगी ने की। तिलक राज शर्मा (संरक्षक), रविंद्र सेमवाल (महासचिव), एच. एस. काला (उपाध्यक्ष), पी. के. सिंह (सयुंक्त सचिव), ए. के. उनियाल (वित्त सचिव), राजेंद्र प्रसाद शास्त्री (प्रचार सचिव), अरविंद बहुखंडी (उप वित्त सचिव) तथा श्रीकांत विमल (संगठन सचिव) सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक माहौल में संपन्न हुई, जिसे संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में अत्यंत उपयोगी बताया गया।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments