उत्तराखंड कांग्रेस ने 27 संगठन जिलों में नए अध्यक्ष नियुक्त, संगठनात्मक ढांचे को दी नई मजबूती

नई दिल्ली/देहरादून। कांग्रेस ने उत्तराखंड में बड़े संगठनात्मक फेरबदल करते हुए प्रदेश के 27 संगठन जिलों में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा मंगलवार को जारी सूची में स्पष्ट किया गया कि इन बदलावों का उद्देश्य पार्टी को जमीनी स्तर पर सशक्त करना और संगठनात्मक ढांचे को नई ऊर्जा देना है।

पार्टी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने जिन नामों की घोषणा की, उनमें कई नए चेहरे शामिल हैं। अल्मोड़ा जिले की कमान भूपेंद्र सिंह भोज को सौंपी गई है, जबकि बागेश्वर में अर्जुन चंद्र भट्ट और चमोली में सुरेश डिमरी को जिम्मेदारी दी गई है। चंपावत में चिराग सिंह फर्त्याल को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

देहरादून शहर में डॉ. जसविंदर सिंह गोगी और हल्द्वानी शहर में गोविंद सिंह बिष्ट को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं काशीपुर शहर से अल्का पाल, रुद्रपुर शहर से ममता रानी और देवप्रयाग से उत्तम असवाल को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है।

डीडीहाट में मनोहर सिंह टोलिया, हरिद्वार में बलेश्वर सिंह और हरिद्वार शहर में अमन गर्ग को पदभार दिया गया है। कोटद्वार से विकास नेगी और कोटद्वार शहर से मीना देवी को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। नैनीताल में राहुल छिमवाल, पच्छवादून में संजय किशोर और परवदून में मोहित उनियाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पौड़ी गढ़वाल में विनोद सिंह नेगी, पिथौरागढ़ में मुकेश पंत, पुरोला में दिनेश चौहान, रानीखेत में दीपक किरोला और रुद्रप्रयाग में कुलदीप कंदारी को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा टिहरी गढ़वाल से मुरारी लाल खंडवाल, ऊधमसिंह नगर से हिमांशु गाबा, उत्तरकाशी से प्रदीप सिंह रावत, रुड़की से फुरकान अहमद और रुड़की शहर से राजेंद्र कुमार चौधरी को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

इन नियुक्तियों को कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम बताया है। पार्टी का मानना है कि नए जिलाध्यक्षों के नेतृत्व में स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments