देहरादून, उत्तराखंड – उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने आज भारत की पहली महिला वनडे विश्व कप विजेता टीम की स्टार ऑलराउंडर स्नेहा राणा से देहरादून स्थित उनके निवास पर मुलाकात कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
करन माहरा ने कहा कि स्नेहा राणा ने अपने शानदार प्रदर्शन से न केवल उत्तराखंड, बल्कि पूरे देश का मान-सम्मान बढ़ाया है। उनकी यह ऐतिहासिक उपलब्धि प्रदेश की बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। कांग्रेस परिवार को स्नेहा राणा पर गर्व है।

इस अवसर पर गोदावरी थापली, सुशांत सिंह वोहरा, सोनिया आनंद रावत सहित सम्मानित कांग्रेसजन उपस्थित रहे। माहरा ने स्नेहा राणा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि वह आगे भी इसी तरह देश और प्रदेश का नाम रोशन करती रहेंगी।

Recent Comments