देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने उधमसिंहनगर जिले के ग्राम पैगा पहुंचकर किसान सुखवंत सिंह की आत्महत्या के शिकार परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी और घटनाक्रम की पूरी जानकारी ली। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने काशीपुर किसान आत्महत्या मामले की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच की मांग की।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने धामी सरकार और पुलिस पर निशाना साधते हुए इसे राज्य के माथे पर कलंक बताया। उन्होंने कहा कि किसान की धोखाधड़ी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पक्ष से पैसे लेकर उल्टा किसान को ही प्रताड़ित किया, जिससे वह आत्महत्या को मजबूर हो गया। गोदियाल ने मांग की कि मामले की न्यायिक जांच हो, दोषी पुलिसकर्मियों को बर्खास्त किया जाए, परिवार को मुआवजा दिया जाए तथा जांच प्रभावित न हो।
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि पुलिसकर्मियों को निलंबित करना पर्याप्त नहीं। उन्होंने सत्ता के अहंकार और पुलिस की प्रताड़ना को किसान की मौत का कारण ठहराया। आर्य ने सरकार से 50 लाख रुपये मुआवजा, एक सदस्य को नौकरी, दोषी अधिकारियों पर आत्महत्या भड़काने का मुकदमा और तत्काल बर्खास्तगी की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि भाजपा राज में किसान असुरक्षित हैं और कांग्रेस सड़क से सदन तक पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करेगी।

इस अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मनोज यादव, विधायक तिलकराज बेहड़, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, विधायक आदेश चौहान, जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा, एआईसीसी सदस्य अनुपम शर्मा, इंदु मान, संदीप सहगल, मनोज जोशी आदि उपस्थित रहे।

Recent Comments