उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद में किया INCOIS का दौरा, केंद्र की विकास पहलों को जाना

हैदराबाद। पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित हैदराबाद प्रेस दौरे पर गया उत्तराखंड का 15 सदस्यीय मीडिया प्रतिनिधिमंडल अध्ययन दौरे पर है। 31 अगस्त से 4 सितंबर तक चलने वाले इस दौरे का नेतृत्व पीआईबी देहरादून के सहायक निदेशक संजीव सुंद्रियाल कर रहे हैं। दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों और पहलों की प्रत्यक्ष जानकारी देना है।

दौरे के पहले दिन प्रतिनिधिमंडल ने पीआईबी हैदराबाद का दौरा किया। यहां अपर महानिदेशक श्रुति पाटिल, संयुक्त निदेशक डॉ. मानस कृष्णकांत और अन्य अधिकारियों के साथ बातचीत हुई। श्रुति पाटिल ने तेलंगाना में बदलते मीडिया परिदृश्य और सरकार की नीतियों, कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार के लिए पीआईबी तथा केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा चलाए जा रहे संचार एवं आउटरीच कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने विकासोन्मुख पत्रकारिता को बढ़ावा देने में ऐसे प्रेस दौरों की महत्ता पर बल दिया और पत्रकारों से आग्रह किया कि वे अनुभवों को उत्तराखंड की जनता के साथ साझा करें।

मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अधीन कार्यरत भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र (INCOIS) का भी दौरा किया। यहां पत्रकारों को भारत की महासागर निगरानी क्षमता, सुनामी चेतावनी प्रणाली, पूर्वानुमान और आपदा अलर्ट जारी करने की तकनीकों के बारे में विस्तार से बताया गया।

आगामी दिनों में प्रतिनिधिमंडल भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के राष्ट्रीय पोषण संस्थान (NIN) और श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अधीन ईएसआईसी अस्पताल का दौरा करेगा। इससे पोषण अनुसंधान, सार्वजनिक स्वास्थ्य पहलों और कर्मचारी राज्य बीमा योजना के तहत मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं को समझने का अवसर मिलेगा।

इसके अलावा प्रतिनिधिमंडल ने वस्त्र मंत्रालय द्वारा हैदराबाद में आयोजित हैंडलूम प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया, जिसमें विभिन्न राज्यों के शिल्पियों, बुनकरों और कलाकारों के हस्तशिल्प उत्पादों के स्टॉल सजे हैं।

सांस्कृतिक अनुभव के तहत प्रतिनिधिमंडल सालार जंग संग्रहालय, चारमीनार और लाड बाजार का भ्रमण भी करेगा, जिससे हैदराबाद की समृद्ध सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को करीब से जानने का मौका मिलेगा।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments