उत्तराखंड के मीडिया दल ने एनटीपीसी कोरबा और बाल्को में देखा विकास का मॉडल, कोयले से बिजली और राख से हरियाली का लिया जायजा

रायपुर / कोरबा। पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित पांच दिवसीय प्रेस टूर के तीसरे दिन उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को एनटीपीसी कोरबा और भारत एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (बाल्को) का भ्रमण किया। दल ने ऊर्जा उत्पादन, आधुनिक तकनीक, सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों का प्रत्यक्ष अवलोकन किया।

एनटीपीसी कोरबा में कार्यकारी निदेशक के.सी. पात्रा ने बताया कि वर्तमान में एनटीपीसी की कुल उत्पादन क्षमता करीब 91 गीगावाट है, जिसे 2037 तक 150 गीगावाट और 2047 तक 240 गीगावाट तक ले जाने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि 2600 मेगावाट क्षमता वाले कोरबा संयंत्र ने वर्ष 2025-26 में 87.71 प्रतिशत PLF दर्ज किया, जो एनटीपीसी में लगातार छठे वर्ष सर्वाधिक है। यूनिट-7 ने 455 दिन और यूनिट-1 ने 495 दिन लगातार संचालन का रिकॉर्ड बनाया।

पर्यावरण संरक्षण के तहत चारपारा ऐश डाइक क्षेत्र में 4.5 लाख से अधिक पौधे लगाकर उसे हरित क्षेत्र में बदला गया है। पिछले वित्तीय वर्ष में 60.71 लाख मीट्रिक टन राख का उपयोग किया गया।

पीआईबी देहरादून के सहायक निदेशक संजीव सुंदरियाल ने कहा कि इस टूर का उद्देश्य पत्रकारों को केंद्र की योजनाओं की जमीनी हकीकत से रूबरू कराना है।

इसके बाद दल ने बाल्को में एल्युमिनियम उत्पादन प्रक्रिया और सुरक्षा प्रबंधन को समझा। इससे पहले एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर में निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, निदेशक (तकनीकी-संचालन) रमेश चंद्र महापात्र और निदेशक (तकनीकी-योजना) नृपेंद्र नाथ ने कंपनी की उपलब्धियां साझा कीं।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments