उत्तराखंड पुलिस का जलवा: ऑल इंडिया पुलिस जूडो क्लस्टर में 8 पदक झटके

डीजीपी दीपम सेठ ने पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

​देहरादून । उत्तराखंड पुलिस ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में 07 से 16 अक्टूबर, 2025 तक आयोजित 10वें ऑल इंडिया पुलिस जूडो क्लस्टर 2025 में उत्तराखंड पुलिस की टीम ने शानदार खेल भावना और अनुशासन दिखाते हुए कुल 8 पदक अपने नाम किए। इस प्रतियोगिता में देशभर की लगभग 30 राज्य पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों की टीमों ने प्रतिभाग किया था।
​आज पुलिस मुख्यालय, देहरादून में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दीपम सेठ ने पदक विजेता खिलाड़ियों से मिलकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। डीजीपी ने खिलाड़ियों को भविष्य की प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक प्राप्त करने के लिए निरंतर अभ्यास, कड़ी मेहनत और समर्पण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
​इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था/सचिव उत्तराखंड पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड, नीलेश आनंद भरणें और उप पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, धीरेंद्र गुंज्याल भी उपस्थित रहे।
​उत्तराखंड पुलिस टीम ने कुल 3 स्वर्ण, 1 रजत और 4 कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है।

​उत्तराखंड पुलिस टीम ने 10वें ऑल इंडिया पुलिस जूडो क्लस्टर 2025 में कुल आठ पदक हासिल किए। पंचक स्लाट इवेंट में अभिषेक वर्मा और गायत्री नेगी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता, जबकि इसी वर्ग में ईशू भारती ने कांस्य पदक प्राप्त किया। ताईक्वान्डो में नितेश सिंह भी स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहे। वूशू इवेंट में लविश कुमार ने रजत पदक जीता, वहीं शुभम चौधरी और सागर ने कांस्य पदक हासिल किए। इसके अतिरिक्त, कराटे वर्ग में मोहित कापड़ी ने भी कांस्य पदक जीतकर पदक तालिका में योगदान दिया। इस तरह, टीम ने कुल 3 स्वर्ण, 1 रजत और 4 कांस्य पदक प्राप्त किए।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments