उत्तराखंड की टीम चौथे खेलो मास्टर्स राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2025 के लिए रवाना

देहरादून, 09अप्रैल 2025(एजेंसिया )नई दिल्ली में 11 से 13 अप्रैल 2025 तक आयोजित होने वाले चौथे खेलो मास्टर्स राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उत्तराखंड की टीम ने बुधवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह के नेतृत्व में शुभकामनाओं के साथ रवानगी की। इस चैंपियनशिप में एथलेटिक्स, फुटबॉल, बास्केटबॉल, हॉकी, शूटिंग, बैडमिंटन, टेबल टेनिस और वॉलीबॉल जैसे खेल शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेलों के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में अनेक पहल की गई हैं। खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर का व्यापक विकास हुआ है और खिलाड़ियों को हमेशा प्रोत्साहित किया गया है। उन्होंने नई खेल नीति के तहत राज्य में खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा प्रदान करने पर भी बल दिया।

उत्तराखंड की फुटबॉल टीम में विभिन्न आयु वर्ग (40, 50 और 60+) के खिलाड़ियों के साथ-साथ एथलेटिक्स टीम में 40 से लेकर 70+ आयु वर्ग के प्रतिभागी शामिल हैं। खेलो मास्टर्स गेम्स फाउंडेशन ऑफ उत्तराखंड के उपाध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में इस दल ने नई ऊर्जा और उम्मीद के साथ चैंपियनशिप में भाग लेने की शुरुआत की।

इस अवसर पर खेलो मास्टर्स गेम्स फाउंडेशन ऑफ उत्तराखंड के संरक्षक प्रेम सिंह बिष्ट, पी सी खंतवाल, सुनील शर्मा, अनीश शर्मा, विनेश राणा, शरद अग्रवाल सुभाष अरोड़ा ,सुरेंद्र सिंह रावत, छत्रेश कुमार, प्रेम प्रकाश पुरोहित और कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों एवं खिलाड़ियों की उपस्थिति रही।

यह आयोजन राज्य की खेल संस्कृति को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का वादा करता है और खेलों में उत्तराखंड की पहचान को मजबूत करता है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments